बापे पूत परापत घोड़ा! क्या राजनीति के चाणक्य का उत्तराधिकारी बनने को तैयार हैं निशांत, जानें

Updated on 11-03-2026 01:21 PM
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार एक अलग राह पर चलते दिख रहे हैं। निशांत केवल नाम के सहारे राजनीति में आने के बजाय जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक संदेह बना हुआ था कि आध्यात्म की दुनिया में रमे हुए निशांत का व्यक्तित्व पर राजनीति का रंग चढ़ पाएगा। एक कहावत भी है- बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा। निशांत तो राजनीति के चाणक्य नीतीश कुमार के पुत्र हैं। उनके कुछ गुण तो होंगे ही होंगे। इन दिनों निशांत कुमार खुद को साबित करने में लगे हुए हैं।


सतीश कुमार की शव यात्रा में शामिल हुए निशांत

निशांत कुमार ने सामाजिक और राजनीतिक भूमिका निभानी शुरू कर दी। साम्यवाद से समाजवादी राजनीति की ओर बढ़े नेता सतीश कुमार की शव यात्रा में शामिल होकर निशांत कुमार ने न केवल पिता नीतीश कुमार की जिम्मेदारी निभाई बल्कि एक कुशल राजनीतिज्ञ सतीश कुमार के प्रति अपनी श्रद्धा भी दिखाई। निशांत ने सतीश कुमार का अंतिम दर्शन किया और साथ ही परिजनों से मिलकर उनकों ढांढस भी बंधाया।
सतीश कुमार और नीतीश कुमार दोनों ही एक दौर में बेहद करीबी रहे थे। दोनों के बीच सियासी तौर पर काफी नजदीकियां रही थी। लालू यादव के सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंकने में दोनों साथ-साथ थे। ऐसे में नीतीश कुमार के परिवार से सतीश कुमार की नजदीकियां रही। सतीश कुमार ने 12 फरवरी 1994 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कुर्मी चेतना महारैली का आयोजन किया था। उस रैली में नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। लालू प्रसाद से अलग होने के बाद नीतीश ने इसी रैली के माध्यम से बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था ।

निशांत ने युवा विधायकों के साथ की बैठक

राजनीति के प्रति रुचि का प्रदर्शन तो उसी दिन हो गया, जब जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण करने के पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर युवा विधायकों के साथ निशांत कुमार ने विचारों का आदान-प्रदान किया। तब एक सवाल भी उठा था कि निशांत कुमार अभी किस हैसियत से दो दर्जन युवा विधायकों की बैठक ली। बहरहाल, उस बैठक से जो बाते छनकर कर आई, वो ये कि बिहार के संदर्भ में बातचीत हुई। ताकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया जाए।

उधर, आनन फानन में जेडीयू विधायक रुहेल रंजन के घर पर 14 युवा विधायकों ने एकमत होकर निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की। मीटिंग में शामिल विधायकों ने खुद को टीम निशांत बताते हुए कहा कि वे भविष्य में निशांत कुमार की लीडरशिप में काम करना चाहते हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का ही हिस्सा रहा होगा कि निशांत के नाम से युवा विधायकों की टीम बने जो उनके सपोर्ट में रह कर निशांत की राजनीतिक चेतना को जागृत रख सके।


बिहार की यात्रा पर निकलेंगे निशांत

राजनीति का आगाज कर रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सीधे सांगठनिक उच्च पद या फिर मंत्री का पद लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत नहीं की। पहले जदयू के सामान्य सदस्य बने और बनते ही बिहार के 38 जिलों की यात्रा की घोषणा कर डाली। इस बात का खुलासा अपनी मां की प्रतिमा पर फूल अर्पण करने के बाद की। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद ले लिया और अब राजनीतिक सफर पर निकलूंगा। ये राजनीतिक यात्रा बिहार के 38 जिलों से गुजरेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.