Rinku Singh सिंगल हैं या मिंगल? स्टार खिलाड़ी ने अपनी लव लाइफ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Updated on 19-06-2023 08:50 PM
नई दिल्ली: 2 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में काफी निराशाजनक रहा। टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालिफाइ करने से चूक गई। लेकिन केकेआर के लिए खेल रहे युवा और विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह छा गए। उनकी आतिशी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। रिंकू के लिए आईपीएल 2023 इतना शानदार रहा कि वह अब अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करते हुए भी नजर आ सकते हैं। वहीं अब रिंकू ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।

रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा
कोलकाता नाइटराइडर्स के खूंखार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सबके मन में एक ही सवाल चल रहा था कि रिंकू की कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अब इस सवाल का जवाब खुद रिंकू ने ही दे दिया। रिंकू से जब एनडीटीवी न्यूज चैनल के एक शो पर उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया गया, और उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं सिंगल हूं'।

मालदीव में मनाई छुट्टियां
आईपीएल 2023 का सीजन पूरा होने के बाद रिंकू सिंह छुट्टियां मानाने के लिए मालदीव गए थे। वहां से रिंकू ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की थी, जिसको लेकर वह चर्चा में भी थे। रिंकू उन तस्वीरों में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे थे।

पंकज त्रिपाठी से मिले रिंकू सिंह
आपको बता दें कि 26 साल के रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में रिंकू हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी से भी मिले थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.