क्‍या सीक्रेट महल में कैद हैं रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड एलीना, कई दिनों बाद अचानक आईं सामने

Updated on 11-12-2023 01:13 PM
मॉस्‍को: रूस की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट जिमानस्‍ट और राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की सीक्रेट और रहस्‍यमयी गर्लफ्रेंड एलीना काबेवा काफी समय के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आई हैं। एलीना ऐसे समय में सामने आई हैं जब पिछले कुछ समय से उनके नजरबंद होने की खबरें थीं। बताया जा रहा है कि उन्‍हें पुतिन के सीक्रेट महल में रखा गया है जो कि एक जंगल में है। पुतिन और एलीना के बीच साल 2008 से ही अफेयर की खबरें हैं और राष्‍ट्रपति के साथ वह न के बराबर नजर आई हैं। इस वजह से ही कुछ लोग उन्‍हें 'रहस्‍यमयी' शख्‍सियत भी करार देते हैं।

40 हफ्तों बाद बीच पहली झलक
एलीना को कुछ लोग रूस की 'फर्स्‍ट मिस्‍ट्रेस' तक करार देते हैं। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल की एलीना को आखिरी बार 22 अक्टूबर को देखा गया था। इसी दिन पुतिन को दिल का दौरा पड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि इन खबरों को क्रेमलिन बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था। लेकिन एलीना को सोची में उनकी जिमनास्टिक एकेडमी में ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए देखा गया था। काबेवा 40 दिनों के बाद सामने आई हैं। इस समय को रूस का रूढ़िवादी चर्च शोक अवधि मानता है। एलीना काफी थकी हुई लग रही थीं और उन्‍हें तीन महिला छात्रों को धैर्य रखने के निर्देश दिए।

शादी की अंगूठी के साथ आईं नजर
क्रेमलिन को अक्टूबर में उस समय खंडन जारी करना पड़ा था जब हार्ट अटैक के बाद पुतिन के मौत की खबरें आने लगी थीं। उस समय कहा गया था कि मॉस्‍को के उत्‍तर में स्थित वल्‍दाई पैलेस में हार्ट अटैक से पुतिन की मौत हो गई है और उनका शरीर फ्रीजर में रखा गया है। पुतिन की मौत की अफवाहों के बाद से अलीना गायब हो गई थीं। हालांकि विशेषज्ञों ने उनकी मौत की अफवाहों को साजिश करार दिया था। एलीना का वीडियो सात दिसंबर को सामने आया है। इस नए वीडियो में काबेवा को शादी की अंगूठी पहने हुए देखा जा सकता है। इसके बाद से ही इस दावे को बल मिल गया है कि उन्‍होंने एक सीक्रेट सेरेमनी में पुतिन से कई साल पहले शादी कर ली है।

महल में कैद होने की खबरें
काबेवा जिमनास्टिक एकेडमी जिसे 'हेवनली ग्रेस' के तौर पर जाना जाता है, काफी असामान्य नजर आ रही थीं। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उन्‍होंने प्‍लास्टिम सर्जरी कराई थी और सिर्फ इसलिए ही इतने समय तक गायब थीं। द सन ने ऑब्‍जर्वर के हवाले से लिखा है कि पहले प्रेग्‍नेंसी और फिर प्लास्टिक सर्जरी की वजह से वह काफी लंबे समय तक नदारद थीं। राजनीतिक विश्लेषक डॉ. वालेरी सोलोवी और जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल दोनों ने आरोप लगाया कि काबेवा को जंगल में स्थित पुतिन के एक महल में नजरबंद कर दिया गया था। वल्दाई झील के तट पर स्थित इस सीक्रेट लग्‍जरी पैलेस को यूकेन के हमलों से बचाने के लिए एयर डिफेंस सिस्‍टम से लैस किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.