क्या हाथ से निकल रहा है मौका? दोहरे शतक के बाद बेरंग हुए ईशान किशन

Updated on 08-01-2023 07:13 PM
राजकोट: श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लगातार तीरे मैच में भी फ्लॉप साबित हुए। इस पूरे सीरीज में ईशान सिर्फ 40 रन ही बना सके। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में 38 रन बनाए थे। वहीं पुणे में वह सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए जबकि राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में ईशान सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में ईशान किशन ने तीनों मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने मैदान पर उतरे थे।
श्रीलंका के खिलाफ इस तीसरे मुकाबले में ईशान से उम्मीद थी कि वह टीम इंडिया को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि ईशान किशन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
    बांग्लादेश के खिलाफ ईशान का दोहरा शतक

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ईशान किशन बांग्लादेश दौरे पर वनडे में बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था। इस शतक के साथ यह उम्मीद की जा रही थी कि वह सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी एक अलग जगह बनाएंगे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।


    हार्दिक पांड्या ने चुनी थी पहले बल्लेबाजी

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और महज तीन रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। भारत के लिए पहला विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि तेज गति से रन बनाने की कोशिश में त्रिपाठी अपना विकेट गंवा बैठे। त्रिपाठी ने महज 16 गेंद में 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शुभम गिल 36 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की पारी की शुरुआत हुई। इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
    श्रीलंका के लिए इस मैच में सबसे अधिक दिलसान मधुशंका ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुशान रिजिथा, चमीरा कुरुणारत्ने और वानिंदु हसंरगा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.