अमेरिका-बांग्‍लादेश में हुई है सीक्रेट ट्रेड डील? यूनुस ने अपने ही राष्ट्रपति से छुपाईं शर्तें, तारिक राज में बड़ा खुलासा

Updated on 23-02-2026 12:27 PM
ढाका: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 12 फरवरी को आम चुनाव से तीन दिन पहले अमेरिका के साथ ट्रेड डील फाइनल की थी। डील में जिस तरह तेजी दिखाई गई, उससे इस पर कई सवाल हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने भी डील पर बड़ा खुलासा किया है। शहाबुद्दीन का दावा है कि ये डील बहुत सीक्रेट तरीके से की गई। इसके बारे में उनको यानी राष्ट्रपति के दफ्तर को भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

कालेर कंठो के साथ इंटरव्यू में बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा है कि मोहम्मद यूनुस ने 18 महीने की अपनी अंतरिम सरकार में संविधान का पालन नहीं किया। संविधान कहता है कि विदेश यात्रा की जानकारी राष्ट्रपति को देनी चाहिए और दौरे के बाद भी राष्ट्रपति को बताया जाना चाहिए। यूनुस के 14-15 विदेशी दौरों के बारे में मुझे कभी नहीं बताया गया। इसमें अमेरिका से हुआ व्यापार समझौता भी शामिल है

मुझे अमेरिका से डील की जानकारी नहीं

शहाबुद्दीन ने इंटरव्यू में साफ कहा कि उनको चुनाव से पहले अमेरिका के साथ हुए समझौते के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा, 'मुझे डील की जानकारी मुझे दी जानी चाहिए थी। पिछले सभी राष्ट्राध्यक्षों ने राष्ट्रपति को सूचित किया था क्योंकि यह एक संवैधानिक दायित्व है लेकिन यूनुस ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने मुझे ना मौखिक रूप से सूचित किया गया और ना ही लिखित रूप में। यूनुस मुझसे मिलने ही नहीं आए।'यूनुस की डील पर सिर्फ राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ही बयान नहीं दिया है। बांग्लादेश की नई बनी सरकार भी इसको लेकर मुतमईन नहीं दिख रही है। तारिक सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बांग्लादेश अमेरिका के साथ की गई ट्रेड ट्रेड डील की समीक्षा करेगा। बांग्लादेश की नई सरकार इस डील में बदलाव कर सकती है।

यूनुस के तरीके पर सवाल

अगस्त, 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के चलते उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। बांग्लादेश के प्रेसिडेंट मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मोहम्मद यूनुस के तौर-तरीकों की कड़ी आलोचना की है। शहाबुद्दीन ने कहा है कि अंतरिम सरकार के हेड के तौर पर यूनुस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने कहा कि यूनुस का पूरा ध्यान उनको पद से हटाने पर रहा, वो अपने कार्यकाल में सिर्फ मेरे खिलाफ साजिशें रचते रहें। यूनुस ने ना सिर्फ मेरे खिलाफ राजनीतिक स्तर पर साजिशें रचीं बल्कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अंतरिम सरकार ने एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश को लाकर मुझे असंवैधानिक तरीके से हटाने की साजिश भी रची।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.