क्या Virat Kohli और Rohit Sharma के बीच चलता है पंगा? चेतन शर्मा ने स्टिंग में बता दी सच्चाई!

Updated on 15-02-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) । दोनों भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल हैं। लेकिन दोनों के वापसी विवाद की खबरें आती रहती हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। यह भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दों में एक है। जब विराट कोहली को कप्तानी से हराया गया तो रोहित शर्मा को कप्तानी मिली। उसके बाद यह हवा और भी तेज हो गई।

चेतन शर्मा ने बताई सच्चाई

चेतन शर्मा ने जी मीडिया के कथित स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्तों को भी लेकर दावा किया है। चेतन शर्मा ने इसमें कहा कि इगो का टकराव है लेकिन एक-दूसरे से विवाद या मतभेद नहीं है। उनके अनुसार विराट और रोहित अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की तरह है। दोनों सुपरस्टार। चेतन ने आगे कहा कि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया और दरार की ये सारी बातें मीडिया में लगाए गए कयास हैं।

उनका कहना है कि जब टीम से जुड़े कोई बड़े फैसले लेने होते थे तो विराट कोहली और रोहित शर्मा में इगो का टकराव होता था। जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे तो रोहित उस समय वनडे और टी20 में उपकप्तानी करते थे।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद हटाए गए थे चेतन शर्मा

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में 10 विकेट की करारी हार मिली थी। उसके बाद चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता पद से हटा दिया गया था। लेकिन पिछले महीने की शुरुआत में उन्हें एक बार फिर से यह पद दे दिया गया। 57 साल के चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में टीम इंडिया की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

1984 से 1994 के बीच चेतन शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 23 टेस्ट में 65 वनडे खेले। उनके नाम वनडे में 67 विकेट पर 456 रन हैं। इसमें 101 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। टेस्ट में भी उन्होंने 61 विकेट लिये हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.