ट्रंप क्या तानाशाह हैं? ममदानी से जब उनके ही बयान पर पूछा गया सवाल, राष्ट्रपति ने रोककर खुद दिया जवाब, वीडियो

Updated on 22-11-2025 12:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी से वॉइट हाउस में मुलाकात की। अतीत में एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दोनों नेताओं की बैठक दोस्ताना साबित हुई, जिसमें दोनों के सुर बदले नजर आए। ट्रंप और ममदानी दोनों ने बैठक को बहुत प्रोडक्टिव बताया और राष्ट्रपति ने नए मेयर को उनकी भूमिका में मदद करने का वादा किया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि मैं चाहता हूं कि वह अच्छा काम करें, हम भी आपका अच्छा काम करने में मदद करें। इस मुलाकात के दौरान एक हल्का क्षण आया जब ममदानी से ट्रंप को लेकर उनके सबसे तीखे हमले को लेकर सवाल पूछा गया।

ट्रंप ने रोककर खुद दिया जवाब

जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव के दौरान इमिग्रेशन सख्ती के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की थी और उन्हें तानाशाह कहा था। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मुलाकात के दौरान जब एक रिपोर्ट ने ममदानी से पूछा कि क्या वह अब भी मानते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप फासिस्ट हैं। ममदानी ने जवाब देना शुरू ही किया कि ट्रंप ने बीच में ही उन्हें रोक दिया।
ट्रंप ने हंसते हुए ममदानी की बाह थपथपाई और कहा, 'कोई बात नहीं, आप बस हां कह सकते हैं। ठीक है। यह समझाने से ज्यादा आसान है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।' ट्रंप के जवाब से ओवल ऑफिस में सभी हंसने लगे। ममदानी ने धीरे से जवाब दिया, 'ठीक हैं, हां।'

ट्रंप ने जताई ममदानी के बदलने की उम्मीद

ममदानी से ट्रंप को अत्याचारी तानाशाह कहने वाले उनके बयानों के बारे में भी पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत राजनीतिक मतभेदों पर नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क के लोगों की सेवा करने के उनके साझे मकसद पर केंद्रित थी। इस पर फिर ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा,'मुझे तानाशाह से भी बुरा कहा गया है। इसलिए यह उतना अपमानजनक नहीं है।' ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ममदानी के विचार बदलेंगे, जैसे ऑफिस में आने के बाद खुद ट्रंप के बदल गए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि असल में कुछ कंजर्वेटिव लोगों को हैरान कर देंगे।मीटिंग में एक दूसरे की तारीफ, मुस्कराहट और सहयोग के वादे के साथ खत्म हुई। महीनों तक तीखे हमले करने वाले ट्रंप ने कहा कि वह असल में कई मुद्दों पर ममदानी से सहमत हैं। उन्होंने आगे कहा, 'आप जानते हैं, हमारी कुछ दिलचस्प बातचीत हुई और उनके कुछ आइडिया असल में वहीं हैं, जो मेरे हैं।' राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि ममदानी अच्छे से काम करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.