क्या विराट कोहली छोड़ने जा रहे RCB? इस एक पोस्ट से मिला बड़ा इशारा

Updated on 23-05-2023 08:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी एक बार फिर खिताब जीतने से रह गई। रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर टीम को हर हाल में गुजरात टाइटंस पर जीत की जरूरत थी, लेकिन विराट कोहली के शतक के बावजूद उसे हार मिली। शुभमन गिल के शतक ने कोहली के शतक पर पानी फेरा और RCB टूर्नामेंट के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इसके साथ ही कोहली और उनकी फ्रेंचाइजी का पहला खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

अब जब वह WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं तो दूसरी ओर एक ट्वीट इंटरनेट पर आग लगा रहा है। ट्वीट में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि कोहली आने वाले समय में बैंगलोर को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। दरअसल, यह ट्वीट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का है। उन्होंने लिखा- अब समय है कि विराट कोहली राजधानी शहर की ओर मूव करें..।

पीटरसन ने खुले तौर पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम तो नहीं लिया, लेकिन आईपीएल के लिहाज से कैपिटल्स तो एक ही टीम है। खैर, दूसरी ओर विराट कोहली कई बार कह चुके हैं कि वह अंत तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि तमाम ऐसी फ्रेंचाइजियां हैं जो कभी भी विराट कोहली का स्वागत करने के लिए तैयार होंगी, लेकिन विराट कोहली बैंगलोर को शायद ही छोड़ें। हालांकि, क्या वाकई में ऐसा होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

उल्लेखनीय है कि वह शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। अब तक जितने भी मैच खेले हैं वे सभी इसी फ्रेंचाइजी के लिए हैं। कोहली के लिए यह सीजन भी दमदार रहा। उन्होंने आखिरी दोनों मैचों में शतक जड़े। कोहली ने 14 मैचों में 639 रन बनाए, जबकि इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 237 मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली के नाम 37.25 की औसत से 7263 रन दर्ज है, जबकि 7 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.