पारी की शुरुआत कर टीम को जीत दिलाने से उत्साहित हैं ईशान

Updated on 06-10-2021 07:54 PM

मुम्बई मुंबई इंडियंस की राजस्थान रॉयल्स पर शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने से बल्लेबाज ईशान किशन उत्साहित हैं। मुम्बई ने ईशान को इस मैच में पारी की शुरुआत का अवसर दिया जिसे उन्होंने सही साबित करते हुए 50 रन बनाकर मुंबई को शानदार जीत दिलाई। मैच समाप्त होने के बाद ईशान ने कहा कि टीम के लिए पारी शुरु करना और रन बनाकर वह खुश हैं। साथ ही कहा कि हमारी टीम को गति हासिल करने के लिए यह जीत चाहिये थी। इस पिच पर पहले क्षेत्ररक्षण करना हमारे लिए अच्छा रहा। हमारी योजना जितना हो सके सीधे खेलने की थी। हमारे बल्लेबाजों ने उम्मीद के अनुरुप ही खेला।


ईशान किशन ने कहा कि उतार-चढ़ाव किसी भी खिलाड़ी के जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। मैं भी रन नहीं बना पा रहा था। ज्यादातर बल्लेबाज पिछले सत्र की तरह रन नहीं बना रहे थे। हमारे पास बहुत अच्छा सहायोगी स्टाफ था। मैंने विराट भाई, हार्दिक भाई के साथ बातचीत की थी और हर किसी ने मुझे सहयोग दिया। केपी, पोलार्ड के साथ मेरी बातचीत हुई, जिन्होंने कहा कि आपको बस चीजों को सरल रखने की जरूरत है, जिस तरह से आप बल्लेबाजी करते थे, बस पिछले सत्र में आपने जो किया उसके वीडियो देखें। ईशान ने कहा, पोलार्ड की सलाह मानते हुए मैंने अपनी बल्लेबाजी के कुछ वीडियो देखे। इससे मुझे थोड़ा आत्मविश्वास मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.