ईशान किशन मनाने लगे विकेट का जश्न, फिर हुआ दिल तोड़ने वाला हादसा

Updated on 07-08-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में निकोलस पूरन ने हाफ सेंचुरी जड़ी तो कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 21 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम इंडिया ने जीत के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन कैरेबियाई टीम बीस पड़ी और 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैरेबियाई कप्तान को ईशान किशन स्टंपिंग करने के बाद जश्न मनाने लगते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद सारी खुशी हवा हो जाती है।

दरअसल, कप्तान हार्दिक पंड्या ने गेंद से जबरदस्त शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में ब्रेंडन किंग (0) और जॉनसन चार्ल्स (2) को आउट करते हुए दो बड़े झटके दे दिए। इसके बाद काइल मायर्स को 15 रनों के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अब मैदान पर निकोलस पूरन और रॉवमैन पॉवेल के रूप में नई जोड़ी थी। यहां विंडीज टीम पर थोड़ा दबाव बढ़ाने की जरूरत थी तो हार्दिक ने 7वें ओवर में गेंद युवजेंद्र चहल को पकड़ा दी।

ओवर की पहली ही गेंद लेग स्टंप से बाहर थी और रॉवमैन पॉवेल ने गेंद को छोड़ना उचित समझा। अंपायर ने गेंद को वाइड दिया, जबकि इस दौरान उन्होंने थोड़ी देर के लिए पैर क्रीज से उठा लिया। इस बीच गेंद लेकर गिल्लियां उड़ाने के लिए मुस्तैद ईशान किशन ने अपना किया और जश्न मनाने लगे। उन्हें पूरा भरोसा था कि पॉवेल का पैर वापस क्रीज में आने से पहले गिल्लियां उड़ चुकी थीं।

फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर को फैसला रेफर किया। थर्ड अंपायर ने रीप्ले में देखा तो पता चला कि पैर हवा में उठा जरूर था, लेकिन गिल्लियां उड़ने से पहले ही वापस आ गया। इस तरह भारतीय टीम का जोश थोड़ा ठंडा पड़ गया, जबकि कैरेबियाई कप्तान ने राहत की सांस ली। ऐसे कई मौके पर धोनी ने बेहद चालीकी और चपलता से विकेट निकालकर मैच को पलटने का काम किया है।

भारत ने इस मैच में 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे। उसके लिए तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली, जबकि विंडीज ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। विंडीज के लिए पूरन ने सबसे अधिक 67, शिमरन हेटमायर ने 22, कप्तान पॉवेल ने 21 रन बनाए, जबकि आखिरी में अकील हुसैन ने नाबाद 16 और अल्जारी जोसेफ ने नाबाद 10 रन बनाते हुए विंडीज को 2 विकेट से जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.