अगले छह माह में अमेरिका पर हमला कर सकता है आईएसआईएस-के, पेंटागन ने दी चेतावनी

Updated on 27-10-2021 09:34 PM

वाशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी खुफिया समुदाय को अंदेशा है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन (आईएसआईएस-के) अगले छह महीने में अमेरिका पर हमला कर सकता है। रक्षा अवर सचिव कॉलिन काहल ने कहा है कि अमेरिका भले ही अगस्त में दो दशक के युद्ध को खत्म कर चुका हो, लेकिन अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

अल कायदा को लेकर कहल ने कहा है कि अमेरिका पर हमला करने में अल कायदा को एक से दो साल लग सकते हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट ने तालिबान की सत्ता की चुनौती दी है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से आईएसआईएस-के अफगानिस्तान में कई आतंकी हमले कर चुकी हैं। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।

कहल ने कहा कि यह अभी साफ नहीं है कि अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद इस्लामिक स्टेट के पास तालिबान से प्रभावी ढंग से लड़ने की क्षमता है या नहीं, लेकिन यह सच है कि इस्लामिक स्टेट तालिबान को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारा आकलन है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन और तालिबान एक-दूसरे के दुश्मन हैं। इस्लामिक स्टेट के पास कुछ हजार लड़कों का कैडर है जिसे वह बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान को आतंक का अड्डा नहीं बनने देंगे लेकिन दुनिया के देशों को तालिबान की यह बात हजम नहीं हो पा रही है। तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री मेर खान मुत्ताकी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के खतरे को दूर किया जाएगा। उनके इस दावे पर कितनी दूर तक अमल होगा, इस पर किसी को भरोसा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.