ISIS का सरगना अबू हसन मारा गया:9 महीने पहले बना था संगठन का लीडर

Updated on 01-12-2022 05:22 PM

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) का चीफ अबू हसन अल हाशिमी मारा गया है। इसी संगठन के प्रवक्ता ने उसकी मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों से लड़ाई के दौरान चीफ की मौत हो गई। 9 महीने पहले ही उसे संगठन का लीडर बनाया गया था।

अबू हसन के मारे जाने के बाद संगठन के नए चीफ का भी ऐलान कर दिया गया है। अब ISIS का नया चीफ अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी होगा।

अबु हसन के मौत की पूरी जानकारी नहीं
ISIS प्रवक्ता ने चीफ की मौत की पुष्टि तो कर दी, लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी मौत कैसे हुई? किस संगठन या आर्मी से लड़ते वक्त वह मारा गया है? इन सभी बातों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फरवरी में मारा गया था पुराना चीफ
फरवरी 2022 में अमेरिका ने ISIS के पुराने चीफ इब्राहिम अल हाशमी अल कुरैशी को मार गिराया था। अमेरिका के प्रेसिडेंट ने एक बयान जारी कर कहा था कि हमने जंग के मैदान में अबू इब्राहिम अल हाशमी को मार गिराया है। वो ISIS का लीडर था। हालांकि, संगठन ने मार्च में पहली बार अल हाशमी के मारे जाने की पुष्टि की थी और इसके बाद अबू हसन को नया लीडर बना दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.