झारखंड में ISIS की 'वूमैनिया ब्रिगेड' एक्टिव, सनसनीखेज इनपुट के बाद अलर्ट पर NIA

Updated on 14-11-2023 02:14 PM
रांची: आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कई महिलाओं को भी आतंक के नेटवर्क से जोड़ लिया है। एनआईए की प्रारंभिक जांच में इसके साक्ष्य मिले हैं। वह झारखंड के हजारीबाग निवासी आईएसआईएस के आतंकी शाहनवाज की पत्नी और उसकी बहन की तलाश में जुटी हुई है। शाहनवाज हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित पेलावल रोड न्यू महमूदा हाउस का निवासी है। बीते दो अक्टूबर को उसे और उसके अन्य साथियों को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से केमिकल पदार्थ और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल मिला था। आतंकी शाहनवाज की पत्नी पहले हिंदू थी। शादी के बाद उसका धर्म बदलवाकर उससे इस्लाम धर्म कुबूल करवाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम मरियम रख लिया।

झारखंड की इस महिला की NIA को तलाश

आतंकी गतिविधियों में मरियम भी पति का साथ दे रही थी। फिलहाल शाहनवाज की पत्नी और बहन दोनों ही भूमिगत हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुणे के बहुचर्चित आतंकी आईएस मॉड्यूल मामले में जांच कर रही एनआईए की महाराष्ट्र शाखा ने हजारीबाग के आतंकी शहनवाज आलम को रिमांड पर ले लिया है। उससे मुंबई में पूछताछ चल रही है। इस साल 18 जुलाई को पुणे में टू-व्हीलर चुराने के मामले में पुणे पुलिस ने शाहनवाज और मध्यप्रदेश के दो लोगों मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद साकी को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें उनके ठिकाने पर ले जा रही थी तो शाहनवाज पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।

सुफा टेररिस्ट गैंग का झारखंड लिंक

मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद साकी से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों सुफा टेररिस्ट गैंग का हिस्सा हैं। अप्रैल 2022 में राजस्थान में एक कार में विस्फोटक मिलने के मामले में वहां की पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। तब, पुलिस ने इस मामले को पुणे आइएसआइएस मॉड्यूल केस नाम दिया। इस केस में पुलिस ने तीन और आतंकियों को मोस्ट वांटेड लिस्ट में रखा था। इनके नाम हैं- पुणे का तल्हा लियाकत खान और दिल्ली का रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्ला फैयाज शेख। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि इमरान, यूनुस और शाहनवाज के लिंक पुणे की आइटी फर्म में काम करने वाले इंजीनियर जुल्फिकार अली बोर्डवाला से हैं। जुल्फिकार को आइएसआइएस से जुड़े एक केस में 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।

जुल्फिकार केस का मास्टरमाइंड- NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि जुल्फिकार ही इस केस का मास्टरमाइंड और फाइनेंसर है। उसने इमरान, यूनुस और शाहनवाज को ट्रेनिंग दिलवाई और पैसे भिजवाए थे। इमरान तक पैसे पहुंचाने वाला कदीर दस्तगीर पठान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों से हुई पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को डॉ. अदनान का नाम मिला। इसके बाद एनआईए ने उसके फ्लैट पर छापा मारा तो आइएसआइएस से जुड़े दस्तावेज मिले। एनआईए ने अदनान के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए। सेंट्रल जांच एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अदनान के पास मिले डॉक्यूमेंट से पता चला कि उसका संबंध आइएसआइएस से है। इसमें गरीब नौजवानों को आतंकी संगठन से जोड़ने की डिटेल भी है। इसके अलावा 4 आरोपियों से यहूदी कम्युनिटी सेंटर की फोटो मिली है। इससे साफ हो गया कि आईएसआईएस के निशाने पर भारत ही नहीं, इजरायल के लोग भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.