इमरान खान की हत्या की आशंका के चलते इस्लामाबाद पुलिस ने घर के बाहर बढ़ाई चौकसी

Updated on 05-06-2022 08:47 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की आशंकाओं के चलते उनके आवास की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। अफवाहें उड़ रही हैं कि खान की हत्या की साजिश रची गई है। शनिवार को इस्लामाबाद पुलिस विभाग ने कहा कि इमरान खान के आवास बानी गाला के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सत्ता से बेदखल हो चुके इमरान पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि उनकी हत्या की साजिश रची गई है।

खान ने कहा था कि एक वीडियो में उन्होंने सजिशकर्ताओं का खुलासा है जो उनकी मौत के बाद सामने आएगा। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद में धारा 144 पहले से लागू है और जमावड़ों पर बैन लगा दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, 'पीटीआई चेयरमैन इमरान खान की बानी गाला में संभावित वापसी को देखते हुए आवासीय परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। हालांकि अब तक इस्लामाबाद पुलिस को इमरान खान की टीम की ओर से उनकी वापसी की कोई पुख्ता खबर नहीं मिली है।'


पुलिस ने ट्वीट में कहा, 'बानी गाला में विशेष सुरक्षा तैनात कर दी गई है। बानी गाला में मौजूद लोगों की सूची अभी तक पुलिस को मुहैया नहीं कराई गई है। इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार किसी भी तरह के जमावड़े की अनुमति नहीं है।' पुलिस ने कहा, 'इस्लामाबाद पुलिस कानून के मुताबिक इमरान खान को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी और इमरान खान की सुरक्षा टीमों से भी सहयोग की उम्मीद करती है।'


इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा कि अगर पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ के चीफ को कुछ हुआ तो इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इससे पहले फवाद चौधरी ने कहा था कि इमरान रविवार को इस्लामाबाद लौट सकते हैं। चौधरी ने अप्रैल में दावा किया था कि इमरान खान की हत्या की साजिश रची गई है और उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

पीटीआई नेता फैसल वावदा ने भी दावा करते हुए कहा था कि इमरान खान की हत्या की साजिश रची गई है क्योंकि उन्होंने 'देश को बेचने' से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'खान को इस्लामाबाद परेड ग्राउंड में अपनी रैलियों के दौरान बुलेटप्रूफ शीशे के भीतर रहने की सलाह दी गई है। लेकिन हमेशा की तरह वह कहते हैं कि मेरी मौत तब आएगी जब अल्लाह की मर्जी होगी। आप चिंता करें।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.