इस्लामिक NATO, बगराम एयरबेस, गाजा... पाकिस्तान पर किस बात का दबाव बना सकते हैं ट्रंप, शहबाज और मुनीर की अग्निपरीक्षा

Updated on 24-09-2025 03:17 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर इसी सप्ताह वॉइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। CNN-News18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये मुलाकात गुरुवार 25 सितम्बर को संभावित है। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में है। गुरुवार को यह ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन जाएगा। इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में 8 अरब मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ गाजा पर महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था।

शहबाज शरीफ और असीम मुनीर के साथ ट्रंप की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को वापस लेने की इच्छा जताई है। वहीं, 29 सितम्बर को वॉशिंगटन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ट्रंप के साथ मुलाकात होने वाली है। इस बैठक को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक प्रयास बताया जा रहा है, लेकिन इस्लामाबाद के लिए यह परीक्षा की घड़ी होगी।

हाल ही में मुनीर का तीसरा अमेरिका दौरा

पाकिस्तान के सामने गाजा, कतर और अफगानिस्तान पर वॉशिंगटन की योजनाओं में फंसने की चुनौती होगी, जबकि वह विनाशकारी बाढ़, आर्थिक संकट और चीन पर बढ़ती निर्भरता से जूझ रहा है। पाकिस्तान से बढ़ती अमेरिका की नजदीकी भारत के लिए भी असहज स्थिति पैदा करती है। इसी साल जून के बाद यह तीसरी बार है, जब पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर अमेरिका जा रहे हैं।

ट्रंप, शहबाज और मुनीर क्या करेंगे बात?

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज ने पिछले सप्ताह बताया था कि ट्रंप और शरीफ पाकिस्तान में आई हालिया बाढ़, व्यापारिक संबंधों और कतर पर इजरायल के हवाई हमलों पर चर्चा कर सकते हैं। लेकिन दोनों के बीच बैठक में पाकिस्तान के शक्तिशाली सेना प्रमुख का शामिल होना किसी बड़े एजेंडे की तरफ इशारा करता है। पाकिस्तानी मीडिया में कहा गया है कि ट्रंप के साथ बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच मई के बाद तनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

गाजा पर पाकिस्तान से चर्चा

उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप गाजा का मुद्दा उठाएंगे और पाकिस्तान पर अमेरिकी रुख के साथ रुख अपनाने का दबाव डालेंगे। वह युद्धविराम की पहल में पाकिस्तान से सहयोग या फिर सैन्य या कूटनीतिक समर्थन भी मांग सकते हैं। इस बैठक में इस्लामिक नाटो यानी मुस्लिम या अरब रक्षा समझौता भी बातचीत का हिस्सा हो सकता है। पाकिस्तान ने हाल ही के दिनों में नाटो की तर्ज पर इस्लामिक देशों का सैन्य गठबंधन बनाने की वकालत दी है, जो एक इस्लामी राष्ट्र पर हमले को सभी पर हमले के रूप में माने। कतर पर इजरायली हमले के बाद इसकी प्रासंगिकता बढ़ गई है। पाकिस्तान और सऊदी के बीच हाल ही में ऐसा समझौता हुआ है।

बगराम एयरबेस के लिए दबाव

अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस चर्चा का एक प्रमुख विषय हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने बगराम एयरबेस पर फिर से अमेरिकी नियंत्रण हासिल करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा न हुआ तो बुरी घटनाएं घटेंगी। इसके लिए वह पाकिस्तान से मांग कर सकते हैं कि वह तालिबान के साथ अमेरिका की पहुंच को आसान बनाए और बगराम को वापस हासिल करने के लिए बातचीत को प्रभावित करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.