गाजा में इजरायल बरसा रहा बम, ऐक्शन में आया सऊदी अरब, बुलाई ओआईसी की असाधारण बैठक

Updated on 07-11-2023 01:13 PM
रियाद: सऊदी अरब ने 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने गाजा में चल रहे युद्ध के मामले पर बैठक बुलाई है। सऊदी अरब ने गाजा में बढ़ती सैन्य स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई इस बैठक को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की असाधारण समिट कहा है। सोमवार को जेद्दा में ओआईसी के मुख्यालय से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि रियाद में होने वाले शिखर सम्मेलन में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ क्रूर आक्रामकता पर चर्चा होगी। ये समिट 12 नवंबर को होगी, इसमें ज्यादातर इस्लामिक देशों के नेताओं के भाग लेने की उम्मीद की जा रही है।

ओआईसी की कार्यकारी समिति ने इससे पहले गाजा में बढ़ती सैन्य स्थिति पर चर्चा के लिए 18 अक्टूबर को सऊदी अरब में एक सत्र आयोजित किया था। इस बैठक की सह-अध्यक्षता सऊदी अरब और पाकिस्तान ने की थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि गाजा में हमले रोकने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा के लिए विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। गाजा में बीते कुछ समय में इजरायल के हमले और तेज हुए हैं। जिसके बाद ओआईसी ने शिखर सम्मेलन बुलाया है।

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) इजरायल और हमास के संघर्ष पर लगातार कड़ी प्रतिक्रिया दे रहा है। ओआईसी ने लगातार गाजा में इजरायल के हमलों की निंदा की है। ओआईसी देशों को विदेश मंत्री भी इस मुद्दे पर जुट चुके हैं। ओआईसी में शामिल सऊदी अरब, ईरान, पाकिस्तान जैसे अहम देशों की ओर से लगातार गाजा में जारी जंग को रोकने के लिए अपील की है।


इजरायल के हमलों के बीच बुलाई गई बैठक

हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला करके करीब 1400 लोगों को मार डाला था। इसके बाद से लगातार इजरायली की सेना गाजा पट्टी में बमबारी कर रही है और जमीन पर भी अभियान चला रही है। इजरायल के हमलों में गाजा में करीब 10 हजार लोगों की मौत का दावा किया गया है। वहीं बड़ी हजारों की संख्या में लोग घायल हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपने घरों को छोड़कर शेल्टर हाउस में शरण लेनी पड़ी है। इजरायल के गाजा में जारी हमलों के एक महीने से ज्यादा समय बाद बाद इस्लामिक देशों के नेता इकट्ठा हो रहे हैं।

दुनिया के कई देश लगातार इजरायल की आलोचना कर रहे हैं और गाजा में हमले रोकने के लिए कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इजरायल लगातार कह रहा है कि वह अपने अभियान में कोई सुस्ती नहीं लाने जा रहा है। इजरायल के पीएम कह चुके हैं कि हमास के खत्म होने तक उनके हमले नहीं रुकने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.