'लादेन' की शर्त मानने को मजबूर हुआ इजरायल, हमास से बंधकों को लाने के लिए क्या-क्या करेंगे नेतन्याहू?

Updated on 22-11-2023 01:09 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के युद्ध को डेढ़ महीने हो गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच समझौता होता दिख रहा है। बुधवार की सुबह इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ डील को मंजूरी दे दी है। इजरायल अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए कई तरह की शर्तों पर सहमत हो गया है। हमास के नेता याह्या सिनवार की ओर से रखी गई शर्त को भी इजरायल मानने को तैयार हो गया है। इस शर्त के मुताबिक युद्धविराम के हर दिन छह घंटे के लिए गाजा हवाई क्षेत्र में इजरायली ड्रोन नहीं उड़ेंगे। इसका कारण है कि इजरायल बंधकों की लोकेशन न जान सके।

शर्त के कार्यान्वयन को एक इजरायली अधिकारी ने संबोधित किया था। IDF और शिन बेट की ओर से दिए गए बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि युद्धविराम के दौरान भी इजरायल को खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का अधिकार है। अधिकारी ने कहा, 'युद्धविराम के दौरान हमारी आंखें नहीं बंद होंगी। हमें पता चलता रहेगा कि जमीन पर क्या हो रहा है।' डील के मुताबिक 50 इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा। इसके बदले में चार दिनों का सीजफायर होगा। अगर हमास हर रोज 10 और लोगों को छोड़ता है तो सीजफायर एक-एक दिन बढ़ता रहेगा।

चार दिनों का सीजफायर

हमास की कैद से 50 बंधकों को छुड़ाने से जुड़ी डील को इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 7 अक्टूबर को जब इजरायल पर हमास ने हमला किया था तब उसने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इन लोगों को गाजा ले जाया गया था, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस समझौते से सभी डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक हर रोज 12-13 लोगों को हमास की ओर से रिहा किया जाएगा। इसके बदले में इजरायल की ओर से चार दिनों का सीजफायर होगा।

हमास से जारी रहेगी जंग

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'इजरायली सरकार का लक्ष्य सभी बंधकों को वापस लाना है। चार दिनों तक लड़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इजरायली सरकार, IDF और सिक्योरिटी फोर्स हमास के खात्मे तक युद्ध जारी रखेंगी। इस बात की पुष्टि की जाएगी कि गाजा किसी भी तरह का खतरा न बने।' गाजा में ईंधन ले जाने की इजाजत भी इजरायल ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों को भी छोड़ा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.