इजरायल को आत्‍मरक्षा का अधिकार... गाजा में हमास संग युद्ध हुआ तेज तो रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के बदले सुर

Updated on 14-10-2023 02:54 PM
बिस्‍केक: गाजा में हमास के साथ चल रहे भयानक युद्ध पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के सुर बदल गए हैं। पुतिन ने कहा है कि हमास के अत्‍यधिक क्रूरता से भरे हमले को देखते हुए इजरायल को आत्‍मरक्षा करने का अध‍िकार है। रूसी राष्‍ट्रपति ने यह भी जोर देकर कहा कि एक स्‍वतंत्र फलस्‍तीन देश ही इस समस्‍या का हल है जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम हो। किर्गिस्‍तान के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि बातचीत करके समस्‍या के समाधान के अलावा इजरायली-फलस्‍तीनी विवाद का कोई हल नहीं है। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के कार्रवाई की आलोचना की थी।

व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस बातचीत का उद्देश्‍य संयुक्‍त राष्‍ट्र के दो देश वाले फार्मूले को लागू करना होना चाहिए। इस फार्मूले में कहा गया है कि एक स्‍वतंत्र फलस्‍तीन देश होगा और पूर्वी यरुशलम उसकी राजधानी होगी। साथ वह इजरायल के साथ शांति और सुरक्षा के साथ रहेगा। उन्‍होंने माना कि इजरायल पर अप्रत्‍याशित क्रूर हमला हुआ है। निश्चित रूप से इजरायल के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इजरायल के पास शांतिपूर्ण सहअस्तित्‍व को सुनिश्चित करने का अधिकार है। हमास के इस हमले में इजरायल के 1300 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं।

पुतिन ने बताया इजरायल युद्ध का हल


पुतिन ने जोर देकर कहा कि इस समस्‍या का हल शांतिपूर्ण तरीके से ही हो, इसके लिए काम करने की जरूरत है। रूसी नेता ने कहा कि जिस तरह से मैं इसे देख रहा हूं, दो देशों की स्‍थापना के अलावा और कोई व‍िकल्‍प नहीं है। पुतिन अरेस्‍ट वारंट होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के उत्‍तरी गाजा के लोगों के चले जाने के आदेश की आलोचना की थी। इस बीच हमास-इजरायल संघर्ष को एक सप्ताह हो गया। इधर, यहूदी राष्ट्र की सेना ने शनिवार को कहा कि उसके एक ड्रोन पर गोलीबारी के बाद उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि यह कदम 'इजरायल में अज्ञात हवाई घुसपैठ और आईडीएफ यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) पर गोलीबारी' के जवाब में था। आईडीएफ के अनुसार, दो 'अज्ञात हवाई वस्तुओं' को उत्तरी शहर हाइफ़ा के ऊपर रोका गया, जो लेबनानी सीमा के करीब है। पहले के एक बयान में, इजरायली सेना ने कहा था कि 'एक अज्ञात वस्तु की घुसपैठ' उत्तरी इजरायल के शफरम शहर के पास हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर हमला किया है। लेबनानी समूह हिजबुल्लाह, जिसे लेबनान में मजबूत सैन्य और राजनीतिक उपस्थिति के साथ ईरान का समर्थन प्राप्त है, को ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य देश एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.