चील, गिद्धों की मदद से इजरायल तलाश रहा लापता लोगों के शव, हमास के हमले के बाद से हैं गायब

Updated on 10-11-2023 02:12 PM
तेल अवीव: इजरायल पर हमास के हमले को एक महीने से ज्‍यादा का समय हो गया है। सात अक्‍टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था। इसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी। हमास के आतंकियों ने बड़ी बेदर्दी से लोगों को मार दिया था। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लापता हैं। इन लोगों की तलाश के लिए अब इजरायल ऐसे पक्षियों का प्रयोग कर रहा है जो मांस खाने वाले हैं। दरअसल इजरायल की सेना के पास एक ऐसी शाखा है जो पक्षियों की भर्ती करती है। इन पक्षियों की मदद से इजरायल अपने उन सैनिकों को तलाशता है जो लापता हैं। अब इसी शाखा की मदद से लापता नागरिकों की तलाश की जा रही है।

पक्षी तलाश रहे हैं डेडबॉडीज
एक वन्यजीव विशेषज्ञ ने कहा मांस खाने वाले पक्षियों के डेटा से इजरायल की सेना को हमास के आतंकी हमले की जगहों के आसपास लाशों का पता लगाने में मदद मिल रही है। इजरायल के नेचर एंड पार्क्स अथॉरिटी के ओहद हत्जोफे ने न्‍यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि ट्रैकिंग उपकरणों से लैस चील, ईगल्स, गिद्धों और शिकार करने वाले बाकी पक्षियों ने मानव अवशेषों की खोज में अहम भूमिका निभाई है। हत्जोफे की मानें तो जब जब युद्ध शुरू हुआ तो उस यूनिट में तैनात रहे कुछ रिटायर्ड रिजर्विस्ट्स ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्‍होंने पूछा कि क्या उनके पक्षी कुछ मदद कर सकते हैं। यह आइडिया इजरायली सेना की खास यूनिट ईटन (EITAN) से आया था। यह सेना की मानव संसाधन शाखा की एक यूनिट है जिस पर लापता सैनिकों का पता लगाने का जिम्‍मा है।

पक्षियों में फिट है जीपीएस ट्रैकर
हत्‍जोफे एक ऐसे प्रोग्राम का नेतृत्व करते हैं जो गायब हो चुके ग्रिफॉन गिद्धों पर नजर रखता है। ये गिद्ध मुख्य रूप से मृत जानवरों को खाते हैं। इसके अलावा चील और कुछ और पक्षी भी मांस खाते हैं। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पक्षियों को उनके प्रवासी पैटर्न, भोजन की आदतों और उनके सामने आने वाले पर्यावरणीय खतरों की रिसर्च के लिए जीपीएस ट्रैकर्स के साथ टैग किया है। 23 अक्टूबर को उनमें से ही एक दुर्लभ समुद्री ईगल गाजा पट्टी के ठीक बाहर, बीरी के पास पाया गया था। यह उत्तरी रूस में गर्मी बिताने के बाद एक दिन पहले इजरायल के आसमान में लौट आया था।

सेना को भेजा डेटा

हत्‍जोफे ने अपना डेटा सेना को भेज दिया। उन्होंने कहा वह इसकी पुष्टि करने गए और उन्‍हें चार शव बरामद हुए। लेकिन वह लाशों के स्थान या पहचान के बारे में बहुत ज्‍यादा बताने में असमर्थ थे। बेरी जो दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज में आता है और यहां पर ज्‍यादातर कृषि समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर हमास के आतंकियों ने 85 निवासियों की मौत हो गई थी। यहां पर हमास के कार्यकर्ता सन् 1948 में इजरायल के निर्माण के बाद से सबसे खराब हमले को अंजाम देने के लिए बॉर्डर तक पार कर गए थे। जबकि यह पर बहुत ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती रहती है। बीरी में हमास ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था। उनमें से 30 लापता हैं। एक महीने बाद भी कई लोगों की कोई जानकारी नहीं हे।

अभी तक हो रही शवों की पहचान
इजरायली अधिकारियों के अनुसार हमले में 1400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे। इजरायल ने हमास को खत्‍म करने की कसम खाई। इजरायल ने लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण के साथ जवाबी कार्रवाई की है। इसमें गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 10500 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल थे। हत्‍जोफे के मुताबिक एक दूसरे पक्षी बोनेली ईगल के डेटा ने इजरायल के अंदर बाकी शवों की बरामदगी को सक्षम बनाया। इजरायली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कुल 843 नागरिकों और 351 सैनिकों के शवों की पहचान की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.