इजरायल ने गाजा में हमास के एंटी-यूनिट टैंक के कमांडर को किया ढेर, आईडीएफ सैनिकों पर किए थे मिसाइल हमले

Updated on 02-11-2023 03:10 PM
गाजा पट्टी: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और इजरायली खुफिया शिन बेट ने कहा है कि उन्होंने गाजा के अंदर हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है। आईडीएफ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि मुहम्मद अत्‍जर एक हवाई हमले में मारा गया। गाजा पट्टी में हमास की विभिन्न ब्रिगेडों में सभी एंटी-टैंक प्रणालियों के लिए अत्‍जर जिम्मेदार था। बयान में यह भी कहा गया कि वह नियमित आधार पर यूनिट की देखरेख कर रहा था और उसने इमरजेंसी सिस्‍टम को एक्टिव करने में मदद की थी।

शिन बेट ने की पहचान
शिन बेट के निर्देशों के बाद आईडीएफ अत्‍जर की पहचान करने और उसे ढेर करने में सफल हुई। शिन बेट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि टैंक-रोधी प्रणाली की उनकी कमान के दौरान इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई हमले किए गए। शिन बेट का कहना है कि जिस समय वह यूनिट को कमांड कर रहा था, उसने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई टैंक रोधी मिसाइल हमले किए। हमास ने बुधवार को कहा कि इजरायल ने लगातार दूसरे दिन गाजा में रिहायशी इमारतों में बने शरणार्थी शिविरों पर हमले किए, जिससे कई लोग घायल हुए हैं।

एक और कमांडर ढेर
इससे पहले गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले हुए। आईडीएफ ने हमलों के बाद दावा किया कि उसने 'हमास की सेंट्रल जबालिया बटालियन के कमांडर इब्राहिम बियारी को खत्म कर दिया। बियारी सात अक्टूबर को आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार नेताओं में से एक था।' आईडीएफ ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईडीएफ ने क्षेत्र में हमास की कमान और नियंत्रण को नुकसान पहुंचाया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया जो बियारी के साथ थे। इसके अलावा, हमले के बाद भूमिगत आतंकवादी बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए।'

इजरायल के 326 सैनिकों की मौत
दूसरी ओर हमास-नियंत्रित क्षेत्र में सेना के चल रहे जमीनी हमले के बीच गाजा पट्टी में आईडीएफ को भी नुकसान हुआ है। आईडीएफ ने मारे गए अपने नौ सैनिकों की पहचान की है। मृत सैनिकों की पहचान लेफ्टिनेंट एरियल रीच, कॉर्प आसिफ लुगर, सार्जेंट आदि डुनान, स्टाफ सार्जेंट हलेल सोलोमन, स्टाफ सार्जेंट एलेल मिशलोव्स्की, स्टाफ सार्जेंट आदि लियोन, कर्नल इडो ओवाडिया, सीपीएल लियोल सिम्नोविच और स्टाफ सार्जेंट रोई डावी के रूप में की गई। पिछले दिनों 11 इजरायल के सैनिक मारे गए। सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना के कम से कम 326 सदस्यों की जान चली गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.