इजराइल ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा हम किसी परमाणु समझौते को मानने को बाध्य नहीं

Updated on 11-01-2022 08:12 PM

तेल अवीव इजराइल ने ईरान को फिर धमकी दी है कि हम किसी भी परमाणु समझौते को मानने के लिए बाध्य नहीं है। अगर हमें कोई भी खतरा दिखाई देगा तो हमारे पास कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।

 ऐसे में ईरान और पश्चिमी देशों के बीच जारी परमाणु सुरक्षा समझौते (जेसीपीओए) पर फिर से पानी फिरने के आसार हैं। उधर, ईरान ने भी धमकी दी है कि अगर इजराइल कोई कार्रवाई करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने संसद नेसेट की विदेश और रक्षा मामलों की समिति को संबोधित करते हुए देश के एजेंडे को साफ किया।

उन्होंने कहा कि वियना में जारी परमाणु वार्ता के संबंध में हम निश्चित रूप से चिंतित हैं, इजराइल समझौतों का हिस्सा नहीं है। ऐसे में अगर कोई समझौता होता है तो इजराइल उन्हें मानने के लिए बाध्य नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि इजराइल कहीं भी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र भी है। ईरान को ऑक्टोपस का चीफ बताते हुए बेनेट ने कहा कि वह लगातार परदे के पीछे से धमकी दे रहा है।

बेनेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल की नीति खतरों से निपटने के लिए रक्षात्मक से आक्रामक होने की ओर शिफ्ट हो गई है। उन्होंने इजराइल की सुरक्षा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा पहले से अच्छी और बेहतर हो रही है।

इजरायल के पूर्व और वर्तमान अधिकारी जेसीपीओए और देश की सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर एकमत नहीं है। उनका मानना है कि अगर इजराइल ने ईरान पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के रूप में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इजरायल के पीएम बेनेट और उनके पूर्ववर्ती बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के साथ परमाणु डील के सख्त खिलाफ हैं। अमेरिका के ईरान के साथ परमाणु डील से पीछे हटने में नेतन्याहू प्रशासन की भी बड़ी भूमिका थी।

वहीं, इजराइली डिफेंस फोर्सेज के ऑपरेशनल डॉयरेक्टर अहरोन हलीवा और पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चक फ्रीलिच इसके ठीक उलट विचार रखते हैं। उन्होंने इसे तेल अवीव के लिए सबसे बुरे विकल्पों में से सर्वश्रेष्ठ के रूप में चित्रित किया है। फ्रीलिच ने एक इंटरव्यू में चेतावनी दी कि किसी भी इजराइली आक्रमण के प्रतिशोध में ईरान और हिजबुल्लाह द्वारा तेल अवीव के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.