इजरायल बनाम मुस्लिम देश, गाजा में हमास के खिलाफ चल रहा युद्ध, भारत क्‍यों बना अखाड़ा, समझें

Updated on 29-11-2023 12:57 PM
तेल अवीव/नई दिल्‍ली: इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग चल रही है लेकिन अब उसकी आंच भारत तक महसूस की जा रही है। इजरायल के भारत में राजदूत नाओ गिलोन ने अपने देश के पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा पर बैन लगाने के बाद अब भारत से मांग की है कि वह हमास पर प्रतिबंध लगाए। इजरायल की तरफ से लगातार दोस्‍त भारत पर इसको लेकर दबाव डाला जा रहा है। इस बीच खाड़ी के मुस्लिम देशों ने भारत के अंदर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है और भारत को वैश्विक शांति स्‍थापित करने में अपनी भूमिका की याद दिलाई है। भारत के लिए जितना दोस्‍त इजरायल महत्‍वपूर्ण है, उतना ही अरब देश भी हैं जो तेल से लेकर लाखों भारतीय नागरिकों को नौकरी तक देते हैं। ऐसे में दोनों के बीच संतुलन स्‍थापित करना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होने जा रहा है।

इजरायली राजदूत ने बताया कि नेतन्‍याहू सरकार ने भारत सरकार को हमास की आतंकी गतिविधियों के संबंध में पहले ही सूचना दे दी है। भारत ने इजरायल पर हमास के हमले को आतंकी घटना करार दिया है लेकिन अभी तक गाजा को चलाने वाले हमास को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया है। इजरायली राजदूत गिलोन ने यह पूछे जाने पर कि क्‍या भारत को हमास पर कोई संकेत दिया है तो उन्‍होंने कहा, 'हमने अपनी तरफ से जो अपेक्षा थी, वह सब कर दिया है। यह अ‍ब भारत सरकार पर है कि वह कितना, कहां और कितना तेजी से फैसला करे।'

इजरायल ने दोस्‍त भारत पर बढ़ाया दबाव


इजरायल की यह मांग भारत की मुसीबत बढ़ाने वाली है। इसकी वजह यह है कि इजरायली राजदूत मंगलवार को जब भारत से यह मांग कर रहे थे, ठीक उसी दिन अरब देशों के राजदूतों ने भी दिल्‍ली में फलस्‍तीन के दूतावास की यात्रा की और देश के नागरिकों के साथ एकजुटता का खुलकर प्रदर्शन किया। इजरायली राजदूत ने हमास को लेकर भारत पर अपना दबाव बढ़ाते हुए पीएम मोदी के बयान की याद दिलाई जिसमें उन्‍होंने हमास के हमले को आतंकी घटना करार दिया था। गिलोन ने कहा कि भारत ने गाजा के हालात पर यह एक उल्‍लेखनीय रुख अपनाया है।

इजरायली राजदूत ने कहा कि देश की सेना ने उत्‍तरी गाजा में हमास के ठिकानों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। इस सीजफायर के बाद हमारी दक्षिण गाजा के ठिकानों की सफाई की तैयारी है। आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच कई सप्‍ताह तक लड़ाई के बाद अभी सीजफायर हुआ है। इजरायली राजदूत ने कहा कि हमास के कुल आतंक‍ियों की संख्‍या 30 हजार के करीब है जिसमें से कई हजार ताजा कार्रवाई में मारे गए हैं। उन्‍होंने कहा कि नेतन्‍याहू सरकार इनका खात्‍मा करके ही मानेगी। उन्‍होंने कहा कि सीजफायर के खत्‍म होने के बाद हम फिर से हमले तेज करेंगे।

सऊदी अरब ने भारत को याद दिलाई जिम्‍मेदारी


गिलोन ने कहा कि इजरायली सरकार ने सेना को हमास के ठिकानों को तबाह करने और बंधकों को छुड़ाने का आदेश दिया है। इस बीच फलस्‍तीनी दूतावास पहुंचे सऊदी अरब के राजदूत ने भारत से अपेक्षा जताई कि वह वैश्विक सिस्‍टम में शांति और स्थिरता स्‍थापित करने में अपनी भूमिका निभाए। अरब देशों की इस एकजुटता के बीच सऊदी राजदूत ने संकेत दिया कि भारत के साथ गाजा युद्ध को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। उन्‍होंने गाजा में स्‍थायी सीजफायर लागू करने की मांग की। इससे पहले सभी अरब देशों ने रियाद में बैठक करके युद्ध को बंद करने की मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.