इजरायल को युद्ध के नियमों के तहत ही हमास से लड़नी होगी जंग...अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन ने नेतन्‍याहू को समझाया

Updated on 23-10-2023 02:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के बीच एक बार फिर फोन पर बात हुई है। इस बातचीत में बाइडन ने एक बार फिर इजरायल को पूरी मदद का आश्‍वासन दिया है। बाइडन ने फोनकॉल में गाजा और आसपास के क्षेत्र में विकास पर चर्चा की है। व्‍हाइट हाउस की तरफ से इस बातचीत का रीडआउट जारी किया गया है। बाइडन ने एक्‍स (ट्विटर) पर भी इस बातचीत का ब्‍यौरा दिया है। बाइडन ने साथ ही संघर्ष को सुलझाने के लिए द्विराष्‍ट्र विकल्‍प को नजरअंदाज न करने की बात भी कही है।

बाइडन की दो टूक
इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ चर्चा में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को युद्ध के कानूनों के अनुसार ही काम करना होगा। उन्‍होंने लिखा, 'इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास आज और हमेशा अपनी जनता की रक्षा करने के लिए वह सब कुछ हो जो उन्हें चाहिए। साथ ही, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने इस बात पर चर्चा की है कि इजरायल को युद्ध के कानूनों के अनुसार कैसे काम करना चाहिए।' बाइडन ने इस संदर्भ में लिखा है, 'जितना संभव हो सके युद्ध में नागरिकों की रक्षा करनी है।'

मानवता को ध्‍यान रखना होगा
बाइडन ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है, 'हम निर्दोष फिलिस्तीनियों के लिए मानवता को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं जो सिर्फ शांति से रहना चाहते हैं। यही कारण है कि मैंने गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए मानवीय सहायता की पहली खेप के लिए एक समझौता किया है। हम द्विराष्‍ट्र समाधान को बिल्‍कुल अनदेखा नहीं कर सकते हैं।' सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में यूक्रेन और इजरायल में चल रहे संघर्षों के लिए सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए एक पैकेज के हिस्से के रूप में कांग्रेस से 105 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का अनुरोध किया है।

कांग्रेस से मदद का अनुरोध
बाइडन ने प्राइमटाइम ओवल ऑफिस में राष्‍ट्र के नाम संबोधित किया और इस क्षण को अमेरिकी इतिहास में 'एक परिवर्तन बिंदु' करार दिया है। बाइडन ने कहा, 'यह अनुरोध यूक्रेन पर रूस के क्रूर हमले और इजरायल पर हमास के भयानक हमलों के वैश्विक मानवीय प्रभावों को कम करने में मदद करेगी, जिसमें गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान करना भी शामिल है।' बाइडन के अनुरोध के जवाब में, सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने पैकेज की तारीफ की और कहा कि वह इसे पास करने के लिए तेजी से आगे बढ़ेंगे। बाइडन पिछले दिनों इजरायल के दौरे पर गए थे। उन्‍होंने उस समय भी इजरायल को अटूट समर्थन देने का वादा किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.