आसमान में आज दिखाई देगा बीवर मून, आखिर क्या है इसका मतलब, चंद्र ग्रहण से कैसे है अलग?

Updated on 27-11-2023 02:35 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम चल रहा है। लेकिन युद्धविराम से पहले के 48 दिनों में इजरायल ने जमकर हमास पर कहर बरपाया। इजरायल ने हमास के कई बड़े कमांडरों को ढेर कर दिया है। हमास ने रविवार को पुष्टि की है कि IDF ने उसके उत्तरी ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल घंडौर और उसके रॉकेट डिवीजन के कमांडर अयमान सियाम को मार डाला। हमास की मिलिट्री विंग ने कहा कि कुल पांच वरिष्ठ अधिकारी मारे गए। शुक्रवार की सुबह युद्धविराम शुरू होने से पहले टार्गेट कर इनकी हत्या की गई।

वल्ला की रिपोर्ट के मुताबिक उनके शवों को सुरंगों के खंडहरों से निकाला गया। इसका यह मतलब हो सकता है कि पहली बार IDF ने सुरंग के अंदर आतंकियों का खात्मा किया है। अल कासिम ब्रिगेड ने कहा कि घंडौर उसकी मिलिट्री काउंसिल का सदस्य और उत्तरी कमांड का कमांडर था। अल घंडौर कम से कम 18 साल से अपने पद पर था और संगठन के शीर्ष का एक प्रमुख व्यक्ति था। यह इजरायलियों के खिलाफ किए कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था।

अमेरिका ने घोषित किया था आतंकी

अल कासिम ब्रिगेड ने बयान में कहा, 'हम प्रतिज्ञा करते हैं कि उनका रास्ता जारी रखेंगे और उनका खून मुजाहिदीन के लिए रोशनी और कब्जा करने वालों के लिए आग होगी।' ब्रिगेड ने बयान में सीधे तौर पर उनकी मौत का जिक्र नहीं किया। घंडौर को अबू अनस के नाम से जाना जाता था। इसे अमेरिका ने 2017 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी घोषित किया था। उसे आर्थिक प्रतिबंधों वाली ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था।

कई हमलों में रहा है शामिल

घंडौर कई आतंकी हमलों में शामिल था। वह केरेम शालोम बॉर्डर पोस्ट पर इजरायली चौकी पर हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में दो इजरायली सैनिक मारे गए और चार घायल हुए। हमले के कारण इजरायली सैनिक गिलाद शालित का अपहरण हो गया। पांच साल तक इस सैनिक को रखा गया और फिर 2011 में 1027 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले छोड़ दिया गया। अयमान सियाम की बात करें तो वह हत्या के कई प्रयासों से पहले बच चुका है। 2009 और 2014 में उसे बम से उड़ाने की कोशिश हुई थी, लेकिन किस्मत उसके साथ थी। वह हमास की आर्टिलरी यूनिट का कमांडर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.