गाजा में इजराइली हमला- एक दिन में 140 की मौत:2 महीने बाद सबसे बड़ा हमला

Updated on 19-05-2025 01:14 PM

इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 2 महीनों में यह इजराइल का सबसे बड़ा हमला है।

इससे पहले 18 मार्च को इजराइल के हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। बीते 4 दिनों से गाजा पट्टी में इजराइल ने हमले तेज कर दिए हैं। इन 4 दिनों में अब तक लगभग 400 लोग मारे जा चुके हैं।

इजराइल ने गाजा पर कंट्रोल के लिए 5 मई को ‘गिदोन चैरियट्स’ मिलिट्री ऑपरेशन की शुरुआत की थी। इजराइल का कहना है कि वह तब तक अपना ऑपरेशन जारी रखेगा, जब तक हमास खत्म नही हो जाता।

इजराइल ने मार्च 2025 में गाजा के अंदर फूड और फ्यूल सप्लाई रोकने का फैसला किया था। इजराइली सरकार ने दावा किया था कि इससे हमास कमजोर होगा।

गाजा में 5 लाख लोगों पर भुखमरी का संकट

गाजा में बीते 19 महीनों से जारी जंग के बीच 5 लाख लोगों पर भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। गाजा के हालात पर 12 मई को संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट पेश की थी।

इसके मुताबिक अगर इजराइल पाबंदियां नहीं हटाता है तो गाजा में हर 5 में से 1 व्यक्ति भुखमरी की चपेट में आ सकता है। साथ ही 21 लाख लोगों को अकाल का सामना भी करना पड़ सकता है। अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इजराइल-हमास संघर्ष में अब तक 61 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

गाजा से महज 40 किमी की दूरी पर अनाज का स्टॉक

UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा कि उनके पास खाने का स्टॉक खत्म हो गया है। ज्यादातर बेकरियां और दान से चलने वाले किचन बंद हो चुके हैं।

गाजा के लिए UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के डायरेक्टर एंटोनी रेनार्ड के मुताबिक इस इलाके की आबादी को खिलाने के लिए जरूरी भोजन इजराइल, मिस्र और जॉर्डन के गोदामों में पड़े हैं।

ये गोदाम गाजा से महज 40 किमी दूर हैं। रेनार्ड ने कहा कि गाजा में WFP के गोदाम खाली हैं और एजेंसी अब 10 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराने के बजाय सिर्फ सिर्फ 2 लाख लोगों का ही भोजन बना पा रही है।

UN और यूरोपीय देशों ने इजराइल से गाजा पट्टी में भुखमरी और अकाल की स्थितियों से निपटने के लिए गाजा को खाना पहुंचाने पर लगी रोक को जल्द खत्म करने की मांग की है।

अगर इजराइल ने सैन्य कार्रवाई बढ़ाई, तो ज्यादातर लोगों को खाना, पानी, आश्रय और दवाइयां नहीं मिलेंगीं।

अरब लीग शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं ने गाजा में युद्धविराम की मांग रखी

इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को अरब लीग शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस सम्मेलन में शामिल हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गाजा में नरसंहार को रोकने के लिए दबाव बढ़ाने की अपील की।

वहीं UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हमें अब एक स्थायी युद्धविराम की जरूरत है। हम गाजा की आबादी के बार-बार जबरन विस्थापन को अस्वीकार करते हैं।

जबकि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से "गाजा में युद्धविराम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की।

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शिखर सम्मेलन में कहा कि उनका देश गाजा के रि-डेवलपमेंट के लिए 'अरब फंड' बनाने का समर्थन करता है। उनका देश गाजा की मदद के लिए 20 मिलियन डॉलर की मदद देने को भी तैयार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.