गाजा में चर्च पर गिरे इजरायल के बम, हमास को बनाया जा रहा था टार्गेट, 16 लोगों की मौत

Updated on 21-10-2023 02:12 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास का युद्ध पिछले 14 दिनों से जारी है। हमास के आतंकियों को खत्म करने के लिए इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। इस बीच शुक्रवार को गाजा में एक चर्च पर बम बरसे। फिलिस्तीनी एन्क्लेव के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हवाई हमले में गाजा के चर्च परिसर में शरण लिए हुए लोग बड़ी संख्या में घायल हुए और मारे गए। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा शहर में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर गिरे बमों से कई लोगों की जान गई। यह दुनिया के सबसे प्राचीन चर्च में से एक है।

अल जजीरा ने गाजा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 16 ईसाई फिलिस्तीनी लोगों की मौत हुई है। यहां कई गाजा के मुस्लिम और ईसाइयों ने शरण ले रखी थी। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने इजरायल की ओर रॉकेट और मोर्टार लॉन्च करने वाले एक कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया था। बयान में आगे कहा गया कि हमले के कारण इस क्षेत्र में मौजूद एक चर्च की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

16 लोगों की हुई मौत

इस हमले ने साबित कर दिया है कि गाजा में इस समय कोई भी जगह शरण लेने के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। सैकड़ों लोगों ने इस चर्च में बमबारी से बचने के लिए शरण ले रखी थी। लेकिन गुरुवार की देर शाम एक मिसाइल यहां गिरी, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतकों के शवों को चर्च के प्रांगण में सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। बिल्डिंग के मलबे में देर रात तक जीवीत लोगों की तलाश की जाती रही है।

लेबनान के करीब शहर हो रहे खाली

इजराइल ने शुक्रवार तड़के गाजा पट्टी के उन इलाकों को निशाना बनाकर बम बरसाए जहां फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, इजराइल की सेना ने लेबनान की सीमा से लगे इजराइली शहर को खाली कराना भी शुरू कर दिया। इस युद्ध के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकी समूह हमास का सफाया करने के बाद, सेना की गाजा पट्टी में लोगों के लिए कोई योजना नहीं है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने देश के सांसदों को जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.