गाजा में रातभर बरसे इजरायली बम, खंडहर बना हमास का गढ़, 3 लाख इजरायली सैनिक हमले को तैयार

Updated on 10-10-2023 01:00 PM
तेलअवीव: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध और भीषण होता जा रहा है। इजरायल के फाइटर जेट ने सोमवार रात को भी जोरदार बमबारी की और हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। यही नहीं इजरायल के 3 लाख रिजर्व सैनिकों को भी मोर्चे पर बुला लिया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने हमास की तुलना आईएसआईएस आतंकियों से की है और कहा है कि वह मिडिल ईस्‍ट का नक्‍शा बदल देंगे। इजरायल की योजना हमास को गाजा पट्टी की सत्‍ता से उखाड़ फेंकने का है। इस बीच हमास ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने हमला किया तो वह फलस्‍तीनी बंदियों को फांसी पर लटका देगा और इसका लाइव प्रसारण भी करेगा।

इस लड़ाई में अब तक दोनों पक्षों के 1600 लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच इजरायल ने ऐलान किया है कि वह गाजा पट्टी की पूरी तरह से नाकेबंदी करने जा रहा है। इस दौरान न तो बिजली दी जाएगी और न ही गैस की सप्‍लाई होगी। इजरायल के इस फैसले के बाद गाजा पट्टी अंधेरे में डूबा रहा। माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे में इजरायल की सेना हमास के गढ़ गाजा में घुस सकती है। इजरायल की सेना ने ऐलान किया है कि वह हमास को गाजा की सत्‍ता से उखाड़कर ही दम लेगी।

नेतन्‍याहू ने हमास को दी युद्ध की चेतावनी


इस बीच बताया जा रहा है कि हमास के हमले में अब तक इजरायल के 900 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 2600 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में ज्‍यादातर युवा हैं जो म्‍यूजिक फेस्टिवल में आए थे। वहीं इजरायली हमले में फलस्‍तीन के भी 690 लोग मारे जा चुके हैं। इलाके के कई देश अब दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने और बंदियों की रिहाई के लिए प्रयास कर रहे हैं। ईरान समर्थित हमास के कब्‍जे में इजरायल के करीब 100 बंधक हैं जिसमें महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर दुश्‍मन युद्ध चाहता है तो उसे युद्ध मिलेगा।

गाजा के प्रशासन ने दावा किया है कि इजरायल के हमले में कई मस्जिद और अस्‍पताल भी नष्‍ट हो गए हैं। इजरायल ने टेलिकम्‍यूनि‍केशन कंपनी के मुख्‍यालय को भी उड़ा दिया है। इससे लैंडलाइन टेलिफोन, इंटरनेट और मोबाइल सेवा प्रभावित हो सकती है। इस बीच इजरायल की सेना ने कहा है कि वह समुद्र और हवा के रास्‍ते हमास के विभिन्‍न ठिकानों और हथियारों के गोदाम को निशाना बना रही है। गाजा पट्टी में रातभर बमबारी के बीच सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं।

फलस्तीनी कैदियों को कराना चाहते हैं आजाद: हमास


इस बीच आतंकवादी समूह हमास के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि वे इजरायल से सभी फलस्तीनी कैदियों को आजाद और वेस्ट बैंक व यरूशलम, विशेष रूप से अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली मौजूदगी को खत्म करना चाहते हैं। अब्देल लतीफ अल कानौआ ने बताया कि हमास के आतंकवादी अब भी इजरायली सेना से लड़ रहे हैं और सोमवार सुबह उन्होंने और अधिक इजरायलियों को बंधक बना लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.