हमास पर कहर बनकर टूटी थी इजरायल की महिला सैनिक, 25 आतंकियों का किया खात्‍मा, जानें पूरी कहानी

Updated on 11-10-2023 01:55 PM
तेल अवीव: जो हमास, इजरायल के सामने खुद को मजबूत समझ रहा था और हर तरफ खून की होली खेल रहा था, वह एक 25 साल की लड़की के सामने हार गया। इस लड़की की बहादुरी का हमास के आतंकी सामना नहीं कर सके। इस लड़की ने गांव के लोगों के एक ग्रुप का नेतृत्व करके दो दर्जन से ज्‍यादा आतंकियों को ढेर कर किबुत्‍ज के करीब एक गांव को ढहने से बचा लिया। इनमें से पांच आतंकियों को उसने खुद मारा था। इस लड़की का नाम है इनबल लिबरमैन और वह दिसंबर 2022 से किबुत्‍ज नीरअम में सिक्‍योरिटी को-ऑर्डिनेटर के तौर पर तैनात हैं। इनबार ने शनिवार तड़के ब्‍लास्‍ट्स की आवाज सुनी थी।

हमास ने बोला अचानक हमला
हमास के आतंकियों ने शनिवार को इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था। इनबल को लगा था कि किबुत्ज पर हुए ब्‍लास्‍ट की ये आवाजें सामान्य रॉकेट हमलों से बहुत अलग थीं। यह जगह सेडरोट के पास और गाजा पट्टी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसलिए लिबरमैन शस्त्रागार खोलने की तरफ दौड़ पड़ी। उन्‍होंने अपनी 12 सदस्यों वाली टीम को तुरंत ही बंदूकें बांटी और हमले का जवाब देना शुरू किया। लिबरमैन ने किबुत्ज की अपनी टीम को पूरी बस्ती में रणनीतिक जगहों पर तैनात किया था। इसकी वजह से टीम ने आतंकियों पर घात लगाकर हमला किया। इसकी वजह से कई आतंकी पकड़ में आ गए और बड़े स्‍तर पर तबाही को रोका जा सका।

लिबरमैन ने मारे पांच
वाल्ला न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लिबरमैन ने अकेले ही पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। जबकि बाकी ने चार घंटे में 20 से ज्‍यादा आतंकी ढेर कर दिए। लिबरमैन की टीम ने नीरअम को उस किले में बदल दिया था जिसे भेदना मुश्किल था। जबकि पास ही किबुत्जिम को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। नीरअम के सांस्कृतिक समन्वयक इलिट पाज ने इजरायन हयोम को बताया, -'यह काफी आश्चर्यजनक था। मेरे पति उस स्टैंडबाय यूनिट का हिस्सा थे जिसने लोगों को मरने से बचाया। उन्‍होंने धमाके की आवाज सुनी और स्टैंडबाय यूनिट के बाकी सदस्यों और इनबार के साथ खुद संपर्क किया। वो समझ गए थे कि कि उन्हें स्टैंडबाय पर रहने के लिए कहा गया था। लेकिन इनबल ने इंतजार न करने और खुद मिशन की ज‍िम्‍मेदारी संभाली।'

मिलेगा इजरायल का पुरस्‍कार
उन्‍होंने कहा कि यह सच है कि उन्होंने जल्‍द से जल्‍द मिशन को पूरा कर लिया और दर्जनों लोगों की जान बच गई। मारीव डेली की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में इनबल हीरो बन गई हैं। लोग उनके जज्‍बे की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब युद्ध खत्‍म हो जाएगा तो उन्‍हें इजरायल पुरस्कार मिलेगा। उनकी वीरता की कहानी एक ऐसी कहानी है जो इजरायली इतिहास में पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। इनबल की वजह से ही आसपास के क्षेत्र में एक किबुत्‍ज है जो सुरक्षित रहता है। नए आंकड़ों के मुताबिक इजरायल में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं और 2600 अन्य घायल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.