हमास की संसद पर फहराया इजरायल का झंडा, गाजा पर इजरायली सेनाओं ने किया जीत का ऐलान!

Updated on 14-11-2023 02:18 PM
गाजा पट्टी: हमास और इजरायल के बीच जंग को अब तक 100 दिन हो चुके हैं। इजरायल की सेनाएं लगातार गाजा में अस्‍पताल और दूसरे ठिकानों को निशाना बना रही हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की तरफ से अब एक नई फोटोग्राफ शेयर की गई है। इस फोटो में नजर आ रहा है कि इजरायली सैनिकों ने हमास की संसद पर कब्‍जा कर लिया है। फोटो से यह संकेत भी मिलता है कि कहीं न कहीं हमास का कंट्रोल गाजा में कमजोर पड़ रहा है। सात अक्‍टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला बोला था। इसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद इजरायल ने बदला लेने की कसम खाई थी।

रक्षा मंत्री गैलेंट ने लिया जायजा
येरूशलेम पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ के गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों ने सोमवार को एक ऐतिहासिक तस्वीर पोस्‍ट की है। इस फोटो में गाजा में हमास संसद भवन के अंदर इजरायल का झंडा दिखाया गया है। फोटो में सैनिकों की टीम को आतंकवादी संगठन के संसद भवन में गर्व से इजरायली झंडे लहराते हुए देखा जा सकता है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हालातों का जायजा लिया। इसमें उन्‍होंने गाजा में लड़ाई में आईडीएफ सैनिकों की प्रगति पर जोर दिया।

हमास ने गंवाया नियंत्रण
गैलेंट ने कहा, 'आईडीएफ बल एक योजना के अनुसार काम कर रहे हैं और सटीक खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए सटीकता, घातकता और हवा, समुद्र और जमीनी सेनाओं के बीच तालमेल के साथ मिशन को अंजाम दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हमास के पास ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आईडीएफ को रोक सके। आईडीएफ हर बिंदु पर आगे बढ़ रहा है। हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है, आतंकवादी दक्षिण से भाग रहे हैं, नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं, और उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं है।

रिहा होंगे 50 बंधक
हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि उसने मध्यस्थों को पांच दिवसीय युद्धविराम के बदले गाजा में बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों को रिहा करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने सोमवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश में कहा कि 'कतरी मध्यस्थों ने 200 फिलिस्तीनी बच्चों और 75 महिलाओं को रिहा करने के बदले में इजरायली बंदियों को रिहा करने का प्रयास किया है।' उसने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष विराम से हमले पर रोक सुनिश्चित होनी चाहिए। उसका कहना था कि इजरायल के हमले से बंदियों का जीवन को खतरे में पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.