हमास के सुरंग नेटवर्क को तबाह करेंगी इजरायली सेनाएं, गाजा में इजरायल के हमलों का दूसरा राउंड शुरू

Updated on 08-11-2023 01:50 PM
येरूशलेम: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हमास के खिलाफ लड़ाई को तेज कर दिया है। उत्‍तरी गाजा में अब इजरायली सेनाओं ने हमास की उन सुरंगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है जो जमीन के गहरे में मौजूद हैं और जहां पर हमास की कमांड पोस्‍ट्स हैं। इजरायली मिलिट्री के हवाले से न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने लिखा है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन है जिसे पूरा होने में कई महीनों का समय लग सकता है। सात अक्‍टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था। इस हमले में जहां 1400 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी तो वहीं करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद से ही इजरायल, गाजा पर हमलों में तेजी ला रहा है।

अगला चरण बस सुरंगों पर
इजरायली सूत्रों के मुताबिक उत्तरी गाजा के निचले हिस्से में मौजूद हमास के विशाल सुरंग नेटवर्क का पता लगाना और उसे पूरी तरह से तबाह करना ही आक्रामण के अगले चरण का बड़ा हिस्‍सा होगा। हालांकि इसमें समय लगेगा। हमास और दूसरी आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद की मानें तो इजरायली टैंक गाजा शहर के मध्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें सुरंग नेटवर्क का प्रयोग करके घात लगाकर हमला करने वाले हमास आतंकियों से भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। रॉयटर्स के मुताबिकआतंकी सुरंग शाफ्ट की मदद से रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड फायर करता है और फिर गायब हो जाता है। सिर्फ दूसरे सुरंग के एंट्री गेट पर नजर आता है और फिर हमला करता है।

टूट जाएगी हमास की रीढ़
आईडीएफ प्रवक्‍ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने मंगलवार को बताया कि इजरायल की फाइटर इंजीनियरिंग कोर सुरंगों को नष्ट करने के लिए विस्फोटक उपकरणों का उपयोग कर रही है। अब तक ऑपरेशन में 100 से ज्‍यादा शाफ्ट खत्‍म हो गए हैं। पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी और सन् 1980 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में हुए पहले और दूसरे इंतिफादा के वार्ताकार एवी मेलमेड ने कहा कि आईडीएफ सैनिक सुरंगों का पता लगाने, रॉकेट लॉन्चिंग साइटों को नष्ट करने और हमास कमांडरों को मारने के लिए एक योजना के माध्यम से काम कर रही है। उन्‍होंने इस हमास के लिए एक रीढ़ करार दिया है।

सुरंग है या मकड़ी का जाल
हमास सन् 2007 से ही गाजा पर शासन कर रहा है। इसने गाजा के नीचे सैकड़ों किलोमीटर तक 80 मीटर की गहराई तक सुरंग सिटी को बना डाला है। पिछले महीने हमास की तरफ से रिहा किए गए एक बंधक ने सुरंगों को 'मकड़ियों का जाल' बताया था। इजरायली सेना ने कहा है कि हमास की कई सुरंगें, कमांड सेंटर और रॉकेट लॉन्चर उत्तरी गाजा में स्कूलों, अस्पतालों और मानवीय संस्थानों के निकट स्थित हैं। इसमें क्षेत्र के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के करीब भी कई सुरंगे हैं। अब तक इजरायल के हमलों में गाजा में करीब 10000 लोगों की मौत हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.