संबंध बहाली के बाद पहली बार इजरायली राष्‍ट्रपति यूएई पहुंचे, हूती विद्रोहियों ने साधा मिसाइलों से निशाना

Updated on 31-01-2022 07:56 PM
दुबई । इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की संभावना है दरअसल, संयुक्‍त अरब अमीरात और इजरायल के बीच राजनयिक संबंध बहाली के बाद पहली बार अबूधाबी की यात्रा पर पहुंचे इजरायली राष्‍ट्रपति का ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों से स्‍वागत किया। यूएई के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार अल सुबह दागी गई इस मिसाइल को बीच रास्‍ते में ही मार गिराया गया। हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों का यह तीसरा हमला है। 

इस ताजा हमले से एक बार फिर से इजरायल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वियना में बातचीत चल रही है, वहीं हूतियों और यूएई की सेना के बीच जंग छिड़ी हुई है। इससे पूरे फारस की खाड़ी में तनाव है। इसी तनाव के यूएई की पहली आधिकारिक यात्रा पर रविवार को अबूधाबी पहुंचे इजरायल के राष्ट्रपति ने शक्तिशाली शहजादे के साथ भेंटवार्ता की। उनकी यह यात्रा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के दौरान दोनों देशों की बीच प्रगाढ़ हो रहे संबंधों के बीच हो रही है।


यूएई और इजरायल के बीच 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए राजनयिक समझौते के बाद संबंध सामान्य हो गए थे। फलस्तीन के साथ दशकों पुराने संघर्ष के चलते इजरायल का अरब देशों के साथ औपचारिक संबंध नहीं था। इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ भेंटवार्ता की। संयुक्त अरब अमीरात की डब्ल्यूएएम संवाद समिति ने बताया कि महल में इजरायली नेता के सम्मान में इजरायली राष्ट्रगान बजाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। 

करीब दो घंटे की बातचीत के दौरान हरजोग ने इस क्षेत्र के और देशों से इजरायल को मान्यता देने की अपील की तथा अबू धाबी पर हाल के हवाई हमलों की निंदा की। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। हरजोग ने कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम आपकी सुरक्षा जरूरतों का समर्थन करते हैं और आपकी संप्रभुता पर किसी भी हमले का सभी तरह से और भाषा में निंदा करते हैं।' हरजोग की संयुक्त अरब अमीरात में छोटे एवं तेजी से उभरते यहूदी समुदाय से मिलने की संभावना है। वह सोमवार को एक्सपो 2020 में जा सकते हैं जहां इजरायल ने कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं।
राष्‍ट्रपति संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे।

 हरजोग ने यूएई रवाना होने से कुछ देर पहले कहा था कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति का संदेश देना है। पश्चिम एशिया के देश यमन में पिछले सात साल से जारी गृह युद्ध की आंच पिछले महीने पहली बार यूएई तक पहुंच गई थी, जब सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अबूधाबी में हुए हवाई हमलों के जिम्मेदारी ली थी। इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इजरायली राष्‍ट्रपति के आने पर फिर से हूतियों की ओर से मिसाइल हमला हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.