इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर पर हमला, आंगन में गिरे आग के गोले, एक महीने के अंदर दूसरी बार बना निशाना

Updated on 17-11-2024 02:03 PM
यरुशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित आवास पर हमला हुआ है। इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि सीजेरिया में नेतन्याहू के निजी आवास पर दो फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और इस बार पर जोर दिया कि उस वक्त नेतन्याहू और उनका परिवार परिवार घर पर नहीं था। पुलिस और शिन बेट ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और इसे खतरनाक भड़काऊ कार्रवाई बताया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने


घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घर के फ्लेयर्स गिरने के तेजी से आग जलती दिखाई दे रही है। घटना की इजरायल के सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। विपक्षी नेता यायर लैबिड और बेनी गैंट्ज दोनों ने घटना की निंदा करते हुए बयान जारी किए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रपति हर्जोग ने की निंदा


इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और शिन बेट के प्रमुख से बात करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द से जल्द करने और उनसे निपटने को कहा है। हर्जोग के अनुसार, शिन बेट प्रमुख ने बताया कि इसे खतरनाक उकसावे के रूप में देखा जा रहा है। हर्जोग ने लिखा, आग की लपटों को बढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए। मैं फिर से सार्वजनिक क्षेत्र में हिंसा में वृद्धि के खिलाफ चेतावनी दे रहा हूं।

हिजबुल्लाह ने भी किया था हमला


इसके पहले अक्तूबर में नेतन्याहू के इसी घर को लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह ने ड्रोन हमले में निशाना बनाया था। लेबनान से भेजा गया ड्रोन सीजेरिया में बेंजामिन नेतन्याहू के घर के बेडरूम तक पहुंचने में सफल हो गया था। हालांकि, यह अंदर नहीं घुस पाया था और बेडरूम की खिड़की के पास फट गया था। ड्रोन और वहां मौजूद कांच के टुकड़े अहाते में पाए गए थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था और नेतन्याहू व उनका परिवार उस समय घर पर नहीं था। हिजबुल्लाह ने इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.