गाजा में घुसे इजरायली सैनिक और टैंक, भटक रहे फिलिस्तीनी, क्या बॉर्डर खोलेगा ये मुस्लिम देश?

Updated on 14-10-2023 03:12 PM
तेल अवीव: गाजा पर इजरायल की ओर से लगातार हमला किया जा रहा है। युद्ध के बाद शुक्रवार को पहली बार इजरायली सेना के जमीनी बल टैंकों के साथ गाजा पट्टी में घुसे और यहां रेड की। ड्रोन के जरिए इस दौरान दुश्मन पर नजर रखी जा रही थी। युद्ध भले गाजा और इजरायल के बीच चल रहा है, लेकिन मिस्र पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हमास के हमलों को देखते हुए इजरायल ने गाजा के साथ अपनी दो सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया और इस हिस्से की पूर्ण घेराबंदी कर दी, जिसके बाद बिजली और पानी की आपूर्ति अवरुद्ध हो गई। अब गाजा के लोगों के लिए सिर्फ एक क्रॉसिंग है, जिसके जरिए वह दुनिया में जा सकते हैं। वह है राफा क्रॉसिंग जो मिस्र और गाजा के बीच है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्या यह क्रॉसिंग चालू है या नहीं।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्डन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्रॉसिंग का मिस्र वाला हिस्सा खुला है। लेकिन इजरायल के हमले के बाद फिलिस्तीन पक्ष काम नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि जॉर्डन और मिस्र इजरायल से सिक्योरिटी क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सहायता वाले ट्रकों को बिना हवाई हमले के डर के गाजा में भेजा जा सके। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को क्रॉसिंग बंद होने की खबर का खंडन करते हुए कहा कि इजरायल की बमबारी के कारण फिलिस्तीनी हिस्से को नुकसान हुआ है।

मिस्र की बढ़ी चिंता

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि बाइडेन प्रशासन इजरायल और मिस्र के साथ बातचीत कर रहा है। ताकि एक गलियारा बनाया जा सके, जिससे नागरिक पहुंच सकें। हालांकि मिस्र लाखों फिलिस्तीनी शरणार्थियों के उसके देश में घुसने की संभावना को लेकर चिंतित है। 20 लाख से अधिक फिलिस्तीनी तटीय इलाके में रहते हैं, जहां इजरायल की ओर से तीव्र बमबारी जारी है। इजरायली सेना ने शुक्रवार को ग्राउंड रेड से पहले 10 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने को कहा था।

क्या बोले मिस्र के राष्ट्रपति

गुरुवार को एक मिलिट्री ग्रेजुएशन में बोलते हुए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने कहा कि यह अफवाहें सच नहीं कि मिस्र अपने फिलिस्तीनी पड़ोसियों की मदद नहीं कर रहा है। सिसी ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस कठिन समय में गाजा के लोगों तक मानवीय मदद पहुंचे। हमे सहानभूति है।' हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि मिस्र की मदद करने की सीमाएं हैं। उन्होंने कहा कि 90 लाख प्रवासी पहले से मिस्र में हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश की प्रवासी आबादी में सबसे बड़ा समूह सूडान, सीरिया, यमन और लीबिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.