फिलिस्तीन समर्थकों के विरोध पर इजरायल की राजदूत को जान बचाकर भागना पड़ा

Updated on 11-11-2021 08:06 PM

लंदन फिलिस्तीन समर्थकों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को उग्र होता देख इजरायल की राजदूत जिपी होटोवली को जान बचाकर भागना पड़ा। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्  के कार्यक्रम में शामिल होने यहां आईं थीं। यहां पहले से मौजूद फिलिस्तीन समर्थकों ने अचानक हंगामा कर दिया। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से इजरायल की राजदूत को तुरंत सुरक्षा देकर उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने गया है। इससे पहले भी ब्रिटेन में इजरायल की राजदूत को फिलिस्तीन समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि पिछले विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी होने के कारण फिलिस्तीन समर्थकों को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया था। वीडियो के अनुसार इजरायल की राजदूत जिपी होटोवली कार्यक्रम में जैसे ही पहुंचती हैं, वहां उनके विरोध में नारेबाजी होने लगती है। फिलिस्तीन समर्थकों का समूह विरोध प्रदर्शन करते हुए इजरायल को आतंकी देश कहने लगते हैं। नारेबाजी के बीच वे राजदूत की कार पर हमले की बात कहने लगते हैं।

कार्यक्रम के बीच इस हंगामे की किसी को भी जरा भी आशंका नहीं थी, ऐसे में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र और अन् लोग जमकर नारेबाजी करने लगते हैं तभी सुरक्षा गार्ड्स और वहां मौजूद बॉडीगार्ड्स राजदूत के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लेते हैं और उन्हें उनकी आधिकारिक गाड़ी तक पहुंचा देते हैं। इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल से दूर निकल जाती हैं। कुछ समर्थन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक् के बाहर भी प्रदर्शन करते हुए देख गए। उनके हाथों में फिलिस्तीन के झंडे भी थे।

उनका कहना था कि इजरायल आतंकी देश है और वे राजदूत के कार्यक्रम में शामिल होने पर आपत्ति जताते हैं। फिलिस्तीन समर्थकों के हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने भी स्कूल के प्रवेश द्वार पर चौकसी बढ़ा दी थी। इधर, गृह सचिव प्रीति पटेल और शिक्षा सचिव नदहीम जाहावी ने फिलिस्तीन समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की है। उनका कहना था कि किसी कार्यक्रम में हंगामा करना ठीक नहीं है। इजरायल की राजदूत जिपी होटोवली ने कहा कि ऐसे किसी भी विरोध प्रदर्शन या नारेबाजी से वे डरती नहीं हैं। वे ऐसे लोगों का सामना करने और उन्हें जवाब देने के लिए तैयार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.