तब लगा था कि आईपीएल करियर समाप्त हो गया : सिराज

Updated on 09-02-2022 06:06 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का यहां तक का सपफर आसान नहीं रहा है। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि शुरुआत में उसे लोगों के कई ताने भी सुनने पड़े। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ 2019 में खराब शुरूआत के बाद उन्हें लगा कि उनका आईपीएल करियर समाप्त हो गया है। 2019 में आरसीबी के लिए खेले गए 9 मैचों में सिराज ने 7 विकेट लिए और 9.55 की इकॉनमी रेट से रन दे दिये थे।

तब केकेआर के खिलाफ मैच में सिराज ने 2.2 ओवर में 36 रन दिए और दो बीमर फेंकें जिस वजह से उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया था। सिराज ने कहा कि 2019 में आरसीबी के साथ प्रदर्शन इतना खराब था कि मुझे लगा कि यह मेरे आईपीएल करियर का अंत है हालांकि मुझे यह भी लगा की मेरे पास अभी भी समय है। इसलिए मैंने अपने पर थोड़ा भरोसा करने का फैसला किया और इस दौरान आरसीबी प्रबंधन ने भी उनका सहयोग किया।

सिराज ने यहा भी कहा कि जब मैंने केकेआर के खिलाफ उन दो बीमर गेंदों को फेंका। तो लोगों ने कहा कि क्रिकेट छोड़ो और वापस जाओ और अपने पिता के साथ ऑटो चलाओ' आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए अच्छे प्रदर्शन के बाद सिराज को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए भारत टेस्ट टीम में चयन किया गया था। सिराज आईपीएल इतिहास में दो लगातार मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे। सिराज आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। अन्य दो खिलाड़ी विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.