इसे पंजाब के क्यूरेटर ने बनाया है... जहीर खान ने घर में लखनऊ की हार के लिए पिच को बताया मुजरिम
Updated on
02-04-2025 12:45 PM
लखनऊ: तीन मैचों में से दो हार चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटॉर जहीर खान ने पंजाब किंग्स से मिली पराजय के बाद एकाना स्टेडियम की पिच की पर भड़ास निकालते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि पंजाब के क्यूरेटर ने इसे तैयार किया है। असमान उछाल वाली पिच पर 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 34 गेंद में 69 रन की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की।
जहीर ने मैच के बाद कहा, ‘मैं इसलिए थोड़ा निराश हूं कि यह घरेलू मैच था और आईपीएल में आपने देखा है कि टीमों को घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा मिलता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस लिहाज से मुझे लगता है कि क्यूरेटर ने यह नहीं सोचा कि यह घरेलू मैच है। ऐसा लग रहा था कि पंजाब के क्यूरेटर यहां थे।’ लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस के क्रिकेट विकास वैश्विक प्रमुख रहे जहीर ने कहा कि इस वजह से घरेलू प्रशंसकों को अपनी टीम को जीतते देखने का मौका नहीं मिला।
उन्होंने कहा, ‘इस पर बात करनी होगी। मेरे लिए यह नयी टीम है लेकिन उम्मीद है कि आगे से किसी मैच में ऐसा नहीं होगा क्योंकि आप अपने प्रशंसकों को भी निराश कर रहे हैं। वे यहां पहला घरेलू मैच जीतते देखने की उम्मीद लेकर आए थे।’ उन्होंने कहा कि हार के बावजूद उनका फोकस नतीजों की बजाय प्रक्रिया पर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘यह सत्र का तीसरा मैच है और हमने अक्सर बोला है कि टीम इस सत्र में कैसी है। हम प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं, नतीजों पर नहीं। हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा।’भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों की चोटों को लेकर वह चिंतित नहनीं है और अच्छी बात यह है कि हार के बावजूद टीम ने प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं लेकिन हमारी टीम ने इस सत्र में सर्वाधिक विकेट लिए हैं। पहले दो मैचों में हमने 18 विकेट चटकाए। इस टीम ने अपनी छाप छोड़ी है। आप टीम में लीक से हटकर सोच, जुझारूपन , जीत की भूख देखना चाहते हैं और हम प्रशंसकों को यही देना चाहते हैं।’
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…