हार्ट के मरीजों को शारीरिक गतिविधि करना बेहद जरूरी

Updated on 09-10-2021 09:41 PM

नई दिल्ली हार्ट की समस्या वाले लोगों को शारीरिक गतिविधि करना बहुत जरूरी है। वॉक करने से शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ हार्ट अटैक आने की आशंका कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज यानी मधुमेह से ग्रसित लोगों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा अगर आप हार्ट के पेशेंट हैं, तो आपको रोजाना जरूर टहलना चाहिए।


अगर दिल के मरीज हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात करिए। उसके बाद में ही कोई एक्सरसाइज या योग शुरू करें। इसके लिए जरूरी है कि डॉक्टर की पहले सलाह ली जाए। आपकी अवस्था को देखते हुए डॉक्टर बताएंगे कौन सी एक्सरसाइज या व्यायाम आपकी सेहत के लिए अच्छा है। अगर आपको हृदय की बीमारी है तो डॉक्टरों की सलाह पर शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लें। इन गतिविधियों से दिल की बीमारी में सुधार होता है।

 एक्सरसाइज से आपका ब्लड प्रेशर भी कम होगा, कोलेस्ट्रॉल कम होगा साथ ही डायबिटीज भी नियंत्रण में रहेगी। एरोबिक्स करें, इससे हार्ट और फेफड़े दोनों अच्छी तरीके से काम करते हैं। हृदय का रक्त संचार बेहतर होता है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि शुरुआत बहुत भारी भरकम व्यायाम के साथ ना हो। स्विमिंग भी कर सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं आना चाहिए। हफ्ते में तीन से चार बार कोई भी व्यायाम करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लाइट एक्सरसाइज ही करें।कोई भी व्यायाम करने के पहले स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है। इसके अलावा एक्सरसाइज खत्म करने के बाद में कूल डाउन करना बिल्कुल ना भूलें।


किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने के दौरान अगर आपको सिर में दर्द, सीने में दर्द, चक्कर या सांस लेने में समस्या हो रही है, तो तुरंत उसे करना बंद करें और अपने डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें। इस अध्ययन में करीब 88320 लोग शामिल थे। जिनकी जीवन शैली में शारीरिक गतिविधि को शामिल किया गया। जिसमें पाया गया शारीरिक गतिविधि यानी कि व्यायाम करने वाले, टहलने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा कम था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.