नासा को मंगल से चट्टान का सैंपल लाने में लगेंगे दस साल

Updated on 16-09-2021 10:10 PM
वाशिंगटन । अंतरिक्ष एजेंसी नासा को मंगल ग्रह  से चट्टानी मिट्टी का सैंपल लाने में  दस साल लग जाएंगे। इतना नहीं, इस काम पर अरबों डॉलर खर्च होंगे वो अलग है। नासा के प्रीजवरेंस रोवर ने चट्टानी मिट्टी के सैंपल सफलता से इकट्ठा कर लिए हैं। जीवन की तलाश में यह एक बड़ी सफलता है। दरअसल, प्रीजवरेंस मिशन अकेला काम नहीं कर रहा है। इसका काम मंगल की सतह से ऐसे चट्टानी सैंपल इकट्ठा करने का है जिनमें जीवन के निशान मिलने की उम्मीद हो। 
इसके सैंपल इकट्ठा करने के बाद एक और मिशन इन्हें लेने मंगल पर जाएगा और फिर तीसरा मिशन स्पेस में ये सैंपल लेगा और धरती पर ड्रॉप कर देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रीजवरेंस के हिस्से का काम नासा को 2.7 अरब डॉलर का पड़ा है। इसके बाद एक रॉकेट सैंपल ट्यूब और रोवर के साथ मंगल पर जाएगा। रोवर प्रीजवरेंस का संभालकर रखा सैंपल ट्यूब कलेक्ट करेगा और रॉकेट में मौजूद सैंपल ट्यूब में लाकर रखेगा। यही रॉकेट धरती पर लौटेगा। इसके लिए जरूरी ईंधन भी नासा मंगल पर ही बनाना चाहता है क्योंकि धरती से ले जाना मुश्किल होगा। ईंधन के लिए जरूरी ऑक्सिजन बनाने के लिए प्रीजवरेंस में ही मोक्सी डिवाइस लगी है। इसकी मदद से भविष्य में इंसानों के लिए भी ऑक्सिजन बनाने की संभावना को तलाशा जा रहा है। इस प्रोग्राम का तीसरा हिस्सा होगा एक स्पेसक्राफ्ट जो मंगल से सैंपल लेकर निकले रॉकेट इंतजार कर रहा होगा। 
रॉकेट से सैंपल कलेक्ट करने के बाद इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन की मदद से यह धरती की ओर आएगा और एक एंट्री वीइकल में धरती पर सैंपल छोड़ देगा। इन तीनों मिशन्स की कीमत 7-9 अरब डॉलर के बीच हो सकती है। इसके अलावा धरती पर इनके लौटने के बाद अनैलेसिस की कीमत अलग। हालांकि, सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मिशन को पूरा करने में अभी कम से कम 10 साल लग सकते हैं। दरअसल, इसके लिए जरूरी टेक्नॉलजी अभी विकसित की जा रही है। बात करें प्रीजवरेंस रोवर मिशन की तो इसमें मोबाइल लैब, कैमरे, रेडार, एक्स-रे, स्पेक्ट्रोमीटर, ड्रिल और लेजर तक लगे हैं ताकि मंगल की चट्टानों को सही से ऑब्जर्व किया जा सके। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.