इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी को गुड फ्रेंड बताते हुए शेयर की सेल्फी, दोनों नामों को जोड़कर लिखा 'मेलोडी'

Updated on 02-12-2023 02:09 PM
दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 समिट के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस दौरान एक सेल्फी भी ली। जिसे इटली की पीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए इटली की नेता ने जो हैशटैग और कैप्शन लिखा, खूब वायरल हो रहा है। मेलोनी ने लिखा 'COP28 में अच्छे दोस्त' #मेलोडी। इटली की पीएम ने मोदी और मेलोनी को मिलाते हुए हैशटैग मेलोडी बनाया है। जो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं।

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ जो सेल्फी शेयर की है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी और वो दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही मीटिंग बीच हल्केफुल्के क्षणों का आनंद ले रहे हैं। मेलोनी के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद से ही लगातार इस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। हजारों लोग दोनों नेताओं के इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर मजाकिया कमेंट भी किए हैं। ट्विटर पर तो इस तस्वीर के शेयर होने के बाद 'मेलोडी' ट्रेंड में आ गया है।

पीएम मोदी के साथ पहले भी दिखी थी मेलोनी की बॉन्डिंग

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी की कुछ ही महीने के भीतर ये तीसरी मुलाकात है। जॉर्जिया इस साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इससे पहले मार्च में मेलोनी 8वें रायसीना डायलॉग 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के लिए वो भारत आई थीं। इस दौरान भी उनकी पीएम मोदी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी थीं।

जॉर्जिया जब भारत आई थीं तो मेलोनी ने जमकर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी दुनिया भर के सभी नेताओं में उनके सबसे पसंदीदा हैं। भारत दौरे के दौरान भी जॉर्जिया की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी की उन्होंने जिस तरह से तारीफ की थी और दोनों नेताओं के बीच जो बॉन्ड दिखा था, उसकी सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी तारीफ की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.