आईटीएमएस ने तीन घंटे में ही पकड़वाई चोरी की गई केबल

Updated on 26-10-2021 05:15 PM

सागर सागर में गत शनिवार सुबह करीब 11 बजे पहलवान बब्बा मंदिर के पास रोटरी क्रॉस करते समय एक ऑटो और लोडिंग आटो में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो की सवारियां घायल हो गईं। यह हादसा इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत लगाए गए कैमरे में कैद हुआ। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में बैठे ऑपरेटर ने हादसा होते ही डायल 100 को कॉल किया और कुछ मिनट में ही घायलों को मदद मिल गई। डॉयल 100 वाहन द्वारा घायलों को  अस्पताल भेजा गया।इसी तरह शनिवार को ही एक टेलीफोन कंपनी की केबल लाइन मुख्य बस स्टैंड के पास से चोरी की गई। गोपालगंज पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे आईसीसीसी में संपर्क किया। कुछ मिनट बाद ही घटना का खुलासा हो गया। इस केबल को सुबह 8 बजे एक छोटे लोडिंग वाहन में लादकर ले जाया जा रहा था।

 वाहन के नंबर से उसकी पहचान की गई, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।उल्लेखनीय है कि सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) विभिन्न प्रशासनिक विभागों की सेवाओं को एक प्लेटफार्म से जोड़कर मॉनीटरिंग एवं कंट्रोल का काम कर रहा है। शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाहन चालकों की प्रत्येक हरकत पर नजर रखता है। गलती की तो -चालान घर भेज देता है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज, डायल 108, -पालिका, सीएम हेल्पलाइन, पब्लिक टॉयलेट फीडबैक, सेफ सिटी कैमरा सर्विलांस जैसी अन्य सुविधाओं की मॉनीटरिंग भी आईसीसीसी से की जा रही है। ट्रैफिक, क्राइम, बीमारी और कचरा कलेक्शन गाड़ियों की सतत निगरानी की जाती है। आईटीएमएस के तहत शहर के पांच एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और 19 प्रमुख स्थानों पर कैमरों की नजर रहती है।

ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्नीशन सिस्टम वाहन की नंबर प्लेट को रियल टाइम ट्रैक करने का काम करता है। इससे यातायात संबंधी लंबित अपराधों, चोरी हुए वाहन और नकली नंबर प्लेट जैसे मामलों की त्वरित जांच में मदद मिलती है। एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से चौराहों की रियल टाइम निगरानी कंट्रोल रूम से की जाती है। रेड लाइट वायलेशन डिटेकशन सिस्टम लालबत्ती, स्टॉप लाइन उल्लंघन या गलत दिशा में वाहन मोड़ने आदि की घटनाओं को पकड़ता है। इसके अलावा स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम से वाहनों द्वारा निर्धारित गति के उल्लंघन के मामले पकड़ में आते हैं, जिससे -चालान करने में मदद मिलती है।

आठ साल बाद पकड़ी चोरी की बाइकः

करीब 15 दिन पहले संजय ड्राइव पर पुलिस चेकिंग कर रही थी और वहां से गुजरने वाले वाहनों पर आईसीसीसी से आईटीएमएस के माध्यम से नजर रखी जा रही थी। इस दौरान एक बाइक चालक पुलिस से बचता हुआ नजर आया। आईसीसीसी के ऑपरेटर ने वहां तैनात पुलिस को अलर्ट किया। बाइक चालक से पूछताछ की गई तो वह चोरी की प्लेटिना बाइक निकली। यह बाइक आठ साल पहले छतरपुर से चोरी हुई थी और कई बार बेची जा चुकी थी।

 रूट ट्रेस होने से मिली थीं चोरी की 17 बाइकः

करीब डेढ माह पहले मोतीनगर से एक युवक ने बाइक चोरी की और वह वहां से डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन, मकरोनिया, बहेरिया होते हुए गया। इसी आधार पर पुलिस ने चोर को बंडा में गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने पर चोरी की 17 बाइक बरामद की गई थीं।

 कई मामले सुलझाएः

15 अक्टूबर को राजघाट चौराहा पर एक स्कूटी और बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई। आईसीसीसी ने तुरंत पुलिस और एंबूलेंस को घटनास्थल पर भेजकर मदद पहुंचाई। पुलिस को यह भी बताया गया कि स्कूटी सवार महिला रॉन्ग साइड से आई थी इसलिए हादसा हुआ। इसी तरह पिछले दिनों बीएमसी में महिला से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया। जिस समय छेड़छाड़ होने की शिकायत की गई थी, उसी समय पर वह व्यक्ति संजय ड्राइव पर अपनी पत्नी के साथ मौजूद था, जिसे आईटीएमएस के कैमरे ने कैप्चर किया था। इसी तरह बाइक चोरी के कई मामले, डुप्लीकेट नंबर प्लेट पकड़ना, बच्चा चोरी, गुमशुदा की खोज, मोबाइल चोरी, लूट, हत्या, एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहन, छेड़छाड़ के मामले भी आईटीएमएस के कैमरों की मदद से सुलझाए गए। एक्सीडेंट कर भागी एक कार को तो जबलपुर में भी पकड़वाया गया। पिछले चार माह में पुलिस एफआईआर से आए 80 प्रकरणों में से 59 को सुलझाया गया, जबकि एक्सीडेंट कर भागे 35 वाहनों की पहचान की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.