अच्छा हुआ ट्रंप की नहीं सुनी! आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने भारत में बनाया कमाई का रेकॉर्ड
Updated on
31-10-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की कंपनी ऐपल को भारत में आईफोन का निर्माण बंद करने को कहा था। लेकिन कंपनी ने उनकी नहीं सुनी और चुपचाप अपना बिजनेस तथा प्रोडक्शन बढ़ा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी को भारत से रेकॉर्ड कमाई हो रही है। ऐपल ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में अब तक का रेकॉर्ड रेवेन्यू कमाया है। भारत दुनिया का दूसरा बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। ऐपल यहां अपनी रिटेल प्रजेंस और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है।
ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने अधिकतर बाजारों में वृद्धि दर्ज की है। अमेरिका, कनाडा, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम एशिया, जापान, कोरिया और दक्षिण एशिया सहित कई बाजारों में जुलाई-सितंबर तिमाही में रेकॉर्ड राजस्व दर्ज किया गया है। कुक ने कहा, ‘हमने उभरते बाजारों में जुलाई-सितंबर तिमाही में राजस्व का रेकॉर्ड बनाया। भारत में भी ऑल-टाइम हाई रेवेन्यू दर्ज किया है।’
कितना रहा रेवेन्यू
खुदरा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट ‘लाइनअप’ के साथ वर्ष के सबसे व्यस्त समय में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में हमने भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे उभरते बाजारों में नए बिक्री केंद्र खोले हैं तथा अमेरिका और चीन में नए स्थान लिए हैं।’ कंपनी के भारतीय मूल के सीएफओ केवन पारेख ने कहा कि आईफोन का कुल रेवेन्यू 49 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। इसमें आईफोन 16 का सबसे अधिक योगदान रहा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…