'सारी गलती भिंडी में उस कीड़े की', तान्या मित्तल पर बुरी तरह भड़कीं कुनिका सदानंद, संस्कारों तक पहुंच गई बात

Updated on 08-09-2025 04:09 PM
'बिग बॉस सीजन 19' में हाल तक कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल की खूब बनती थी। कभी दोनों मां-बेटी की तरह दिखतीं तो कभी सास-बहू की तरह लेकिन अब गेम पलटने लगा है। इस शो के लेटेस्ट प्रोमो में कुनिका तान्या का नाम लेकर खूब बिफरती नजर आ रही हैं।

हालांकि, यहां उनकी लड़ाई सीधे-सीधे एक-दूसरे से नहीं हो रही। प्रणित मोरे किचन में पहुंचकर कुनिका से तान्या को लेकर कुछ ऐसा सवाल करते हैं कि वो भड़क जाती हैं।

'तान्या की बातें करो तो कम से कम 80% डिस्काउंट लेकर आना'

किचन एरिया में प्रणित मोरे कुनिका सदानंद से कुछ बातें करते दिख रहे हैं। जिसपर कुनिका नाराज होते हुए जवाब देती दिख रही हैं। वो कहती हैं, 'सारे घर की बात आप आकर मुझसे कर सकते हैं लेकिन तान्या की बात जब आप करने आएंगे तो ये सोचना कि उसके ऊपर कम से कम 80% डिस्काउंट लेकर आना। क्योंकि वो हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर बोलती है। वो मेरा कल मजाक उड़ा रही थी। कभी तो बोलती है कि हमारे खानदान में कोई बाहर ही नहीं गया, फिर बोलती है मेरा भाई जाता है इंटरनैशनल टूर पर...क्यों, ऐसा बोलकर किसी को जिंदगी में कुछ फर्क पड़ता है?

'उसको क्यों लोग पसंद नहीं करते...'

इसके बाद वो कहती हैं, 'उसको क्यों लोग पसंद नहीं करते... क्योंकि वो हर किसी को छोटा बनाती है, ऐसा मत करो।' प्रणित उनकी बातों को टोकते हुए कहते हैं- तो मैम, आप वो चीज बोलते, वो लाइन ट्रिगर कर गई, ये मैं बोल रहा हूं।

कुनिका ने कहा- खीरा भी उसको नहीं छीलना आता

इसपर कुनिका बिफरते हुए कहती हैं, 'मैंने संस्कार नहीं कहा। मैंने कहा- तुम्हारी मम्मी ने तुमको क्या सिखाया, खीरा भी उसको नहीं छीलना आता। तुमको आता है खीरा छीलना? तो मैंने उस बात पर हंसते-हंसते हमने बातें की। जिस-जिस के साथ मेरा झगड़ा हो, सबके साथ मैं झगड़ा करती हूं तो कैसा लगेगा प्रणित। उसकी प्रॉब्लम ये है कि वो चीजों चो छोड़ती ही नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.