यह निराशाजनक है... दिल्ली ने की पंजाब की छुट्टी तो छलका शिखर धवन का दर्द, गेंदबाजों को बताया विलेन

Updated on 18-05-2023 08:46 PM
धर्मशाला: दिल्ली कैपिटल्स से 15 रन से हारने के बाद आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि उनके गेंदबाज पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट पर 198 रन ही बना सकी।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने पावरप्ले के छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे। धवन ने मैच के बाद कहा ,‘यह निराशाजनक है लेकिन मुझे लगता है कि हम पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके। हमें कुछ विकेट लेने चाहिए थे क्योंकि उस समय गेंद मूव कर रही थी ।’ उन्होंने कहा ,‘जब तक लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी कर रहा था, हमने उम्मीद बंधी हुई थी । लेकिन गेंदबाजी के दौरान आखिरी ओवर स्पिनर से कराने का मेरा फैसला भी उलटा पड़ गया । उससे पहले पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंद नहीं डाली।’ उन्होंने कहा ,‘हर पावरप्ले में हम 50 . 60 रन दे रहे हैं और विकेट नहीं ले पा रहे । हमें पता था कि पहले दो तीन ओवर गेंद स्विंग करेगी लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा सके ।’

दिल्ली की तूफानी बल्लेबाजी में उड़ा पंजाब
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ हिटिंग ने पंजाब के हाथ से मैच छीन लिया। कप्तान डेविड वॉर्नर से लेकर फिल साल्ट तक सभी बल्लेबाजों ने गजब बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में दिल्ली के लिए पारी का आगाज वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने किया।

दोनों ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वॉर्नर ने 46 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं टीम में वापसी कर रहे शॉ ने भी इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक (54) जड़ा। इसके अलावा राइली रूसो ने 37 गेंद पर नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के देखने को मिले। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साल्ट ने भी शानदार अंदाज में नाबाद 26 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.