तुझसे है राब्ता' के मल्हार और कल्याणी ने कहा, "लगता है जैसे हमें जिंदगी वापस मिल गई"

Updated on 04-07-2020 01:09 AM

मुंबई / जहां लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और देश भर के लोग न्यू नॉर्मल की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं जी टीवी के शोज़ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब यह चैनल अपने दर्शकों को एक बार फिर प्रज्ञा, प्रीता, गुडुन और कल्याणी के सफर से जोड़ने के लिए तैयार है, क्योंकि इन सभी शोज के ताजा एपिसोड्स का प्रसारण 13 जुलाई से शुरू हो रहा हैलॉकडाउन से पहले पॉपुलर फिक्शन शो 'तुझसे है राब्ता' एक बड़े रोमांचक मोड़ पर आकर रुका था, जिसके बाद अब कल्याणी (रीम शेख) और मल्हार (सेहबान अजीम) की जिंदगी में बहुत-से नए उतार-चढ़ाव आएंगे। असल में सेट पर दोबारा शूटिंग शुरू करने पहुंचे सितारे एक दूसरे से मिलकर बेहद भावुक हो गएसभी को ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपनी जिंदगी वापस मिल गई हो।

लॉकडाउन से पहले इस शो में दिखाया गया था कि कल्याणी और मल्हार का त्रिलोक (आयुष आनंद) से सामना होता है, जो एक संभावित बोन मैरो डोनर है, जिससे उनके बेटे मोक्ष को बीमारी से बचाया जा सकता है। लेकिन त्रिलोक की अपनी अलग योजना होती है और बोन मैरो देने के बदले वो अपने निजी स्वार्थ भी साधना चाहता है। जहां कल्याणी, त्रिलोक की शर्तों पर घर में आती है, वहीं मल्हार को महसूस होता है कि सबकुछ वैसा नहीं है, जैसा कि नजर आ रहा है। उसे त्रिलोक के इरादों पर शक होने लगता है। अब जबकि पूरी सावधानी और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग दोबारा शुरू हो चुकी है तो ऐसे में फैन्स यह देखने को उत्सुक हैं कि मल्हार समय रहते कल्याणी को बचाकर त्रिलोक के सच को बेनकाब कर पाएगा या नहीं?

लॉकडाउन के बाद पहली बार मल्हार और कल्याणी ने अपने शो की शूटिंग शुरू की। दोबारा शूटिंग शुरू करने पर उत्साहित मल्हार यानी कि सेहबान अज़ीम ने कहा, “यह ऐसा है जैसे हमें अपनी जिंदगी वापस मिल गई होअपने राब्ता परिवार से मिलकर मैं बहुत उत्साहित और इमोशनल हो गया था। दरअसल, हम सभी ने लॉकडाउन से कुछ ना कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि सभी की जिंदगी में ब्रेक बहुत जरूरी है। चूंकि हम न्यू नॉर्मल को धीरे-धीरे स्वीकार कर रहे हैं तो मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अनावश्यक बातों से प्रभावित न होना सीखा है। मैंने अपनी जिंदगी में लोगों का मूल्य और उनका महत्व जाना है। मैं शूटिंग के दौरान मास्क पहनना, खुद को और अपने आसपास की जगह को सैनिटाइज करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जैसी हर संभव सावधानियां बरत रहा हूं। अब यह आत्मनिर्भर होने के बारे में है और सारा क्रू यह बात अच्छी तरह समझता हैमुझे लगता है कि हम सभी इसका सामना करने और अपने फैंस एवं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।"

कल्याणी यानी कि रीम शेख बताती हैं, "जब मैं सेट पर वापस लौटी तो अपनी भावनाओं पर काबू ना रख सकी। मैंने देखा कि सबकुछ वैसा ही था, लेकिन हम में कुछ तो ऐसा था जो बदल गया है। मैंने अपने काम, अपने परिवार और अपने क्रू को बहुत मिस किया, और अब इस जिंदगी में वापस लौटकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा हैलेकिन एक बात जो मुझे खलती है, वो ये कि आप किसी को दूर से देख तो सकते हैं लेकिन पास जाकर उसे गले नहीं लगा सकतेहालांकि मैं इस सावधानी की जरूरत को अच्छी तरह समझती भी हूंमैं अपने सभी फैंस की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया और हमारे लौटने का इंतजार कियाअब हमारी बारी है कि हम एक बार फिर उनका मनोरंजन करें।"

तो आप भी एक बार फिर तुझसे है राब्ता समेत अपने सभी पसंदीदा शोज़ देखने के लिए तैयार हो जाइए, 13 जुलाई से, सिर्फ ज़ी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.