215 करोड़ में बिकेगा इवाना ट्रम्प का बंगला 1992 में सिर्फ 20 करोड़ रुपए में खरीदा था

Updated on 17-11-2022 06:43 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तलाकशुदा पत्नी इवाना ट्रम्प का मैनहटन में बना 8,725 वर्गफीट का आलीशान बंगला बिक रहा है। ब्रोकिंग फर्म ने बंगले की कीमत करीब 215 करोड़ रुपए रखी है। बिक्री से मिली रकम इवाना और डोनाल्ड ट्रम्प के 3 बच्चों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और इवांका ट्रम्प के बीच बांटी जाएगी। 64वीं स्ट्रीट पर बने 5 बेडरूम, 5 बाथरूम वाले इस बंगले का इंटीरियर 1980 के दशक का है। इवाना ने यह बंगला 1992 में मात्र 20 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसी साल उनका डोनाल्ड ट्रम्प से तलाक हुआ था।
जुलाई में इवाना की हुई थी मौत
जुलाई 2022 में इवाना ट्रम्प अपने इसी बंगले में मृत पाई गई थीं। इवाना की मौत एक दुर्घटना थी। मैनहटन के अपार्टमेंट की सीढ़ियों से गिरने के कारण 73 साल की इवाना को गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनी।
पेशे से मॉडल थीं इवाना, पढ़ाई के दौरान ट्रंप से मिलीं
चेकोस्लोवाकिया के गॉटवाल्डोव शहर में जन्मी इवाना पढ़ाई के लिए अमेरिकी आई थीं। यहां उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू की। इसी दौरान उनकी पेशे से बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई। 1977 में दोनों ने शादी कर ली। 1980 के दशक में इवाना और ट्रंप की जोड़ी अमेरिका की सबसे हाई प्रोफाइल जोड़ियों में गिनी जाती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.