'16 महीनों से प्रेग्नेंट बना रखा है', सोनाक्षी बनने वाली हैं मां? कहा- ट्रेडमिल पर 30 सेकेंड नहीं भाग पाती थी

Updated on 05-11-2025 02:02 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। हर दूसरे दिन वह लोगों को गर्भवती नजर आती हैं। और अब उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में इस बारे में खुलकर बात की है। बताया कि उनको 16 महीनों से प्रेग्नेंट बनाकर रखा है। उन्होंने बताया कि एक बार वह अस्पताल गई थीं और उसके बाद से ही इस बारे में चर्चा होने लगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह छिपाकर नहीं रख सकतीं। ये खुशी की बात है।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में इस बार की मेहमान सोनाक्षी सिन्हा रहीं। उन्होंने कई सारी चीजों के बारे में बात की। उनसे हर्ष ने सवाल किया कि वह वजन के कैसे मेनटेन पखती हैं। तो एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बारे में भी चुप्पी तोड़ी है। सोनक्षी सिन्हा ने बताया कि वह बचपन से ही ओवरवेट रही हैं। उनके लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल रहा। उन्हें ढाई साल लगे थे।

सोनाक्षी सिन्हा ओवरवेट थीं

उन्होंने बताया, 'मैं 18 साल की थी और ट्रेडमिल पर 30 सेकेंड से ज्यादा भाग नहीं पाती थी। तो मुझे ये बात खली और मैंने हेल्दी लाइफ जीने का फैसला किया। ढाई साल लगे लेकिन मैं जिम जाती थी। कार्डियो करती थी। वेट ट्रेनिंग करती थी और बहुत अलग-अलग चीजें ट्राई कीं। योगा किया। मैंने पिलाटेज भी स्टार्ट किया।'

सोनाक्षी सिन्हा बनना चाहती हैं रोल मॉडल

सोनाक्षी ने बताया, 'मेनटेनेंस ज्यादा मुश्किल होता है। खासकर जब आपको खाने से बहुत प्यार हो। कई बार लगता है कि क्यों इतना काम करते हैं, अच्छी लाइफ जीने के लिए ही तो। मैं लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हूं। क्योंकि जब मैं बड़ी हो रही थी तो तब मेरे पास कोई नहीं था ऐसा। जब थोड़ा वजन बढ़त है तो प्रेग्नेंट बोल देते हैं।'

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं?

प्रेग्नेंसी के बारे में जहीर इकबाल की पत्नी ने कहा, 'मुझे तो 16 महीनों से प्रेग्नेंट बनाकर रखा है। मेरी जैसे शादी हुई, अगले दिन मेरे डैड हॉस्पिटल में गए थे चेकअप के लिए, जहीर और मैं विजिट करने गए थे, हम अस्पताल से बाहर आए और हमारी फोटो खिंच गई, उस दिन से कि ये प्रेग्नेंट है। शादी के एक दिन बाद से...।' उन्होंने लोगों से कहा कि जब वह प्रेग्नेंट होंगी तो दिख जाएगा। 'छिपाकर नहीं रख सकती।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.