अय्यर पर लगी हैं तीन टीमों की नजरें

Updated on 23-01-2022 06:09 PM

अगले माह आईपीएल के 2022 सत्र के लिए होने वाली मेगा नीलामी में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर मोटी रकम लग सकती है। श्रेयस पर इस बार तीन टीमों की नजरें है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये टीमें पंजाब किंग्स , कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) हैं।

 ये टीमें अय्यर को कप्तान भी बना सकती हैं क्योंकि इनके पास अभी कोई कप्तान नहीं है। ऐसे में अय्यर की लाटरी खुलना तय है। उन्हें नीलामी में करोड़ों की रकम मिल सकती है। इससे पहले इस क्रिकेटर के लिए पिछला सत्र अच्छा नहीं रहा था।

पहले हाफ में कंधे की चोट के कारण बाहर रहे अय्यर को दूसरे हाफ में कप्तान नहीं रखा गया था। वह आईपीएल 2021 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान थे पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। इसी वजह से वो 6 महीने के लिए मैदान से दूर हो गए थे।

 ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत को दिल्ली ने कप्तानी सौंप दी थी।  इस क्रिकेटर ने यूएई में हुए दूसरे हाफ में वापसी की थी पर टीम प्रबंधन ने उन्हें दोबारा कप्तानी नहीं सौंपी। इतना ही नहीं, मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन भी नहीं किया। अब माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाले मेगा ऑक्शन में उन भारी रकम लगेगी।

लीग में वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने 2020 में आईपीएल फाइनल खेला था पर मुंबई इंडियंस से वह हार गयी थी। आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी है।

लोकेश राहुल भी पंजाब किंग्स से अलग हो चुके हैं जबकि केकेआर ने भी हाल ही में जिन 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। उसमें कप्तान ऑयन मॉर्गन का नाम नहीं था। इस प्रकार ये तीनों ही टीमें कप्तानों की तलाश रही है और उनकी नजरें अय्यर पर रहेंगी।

आरसीबी विराट के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद, टीम अय्यर को अपना अगला कप्तान बनाने की इच्छुक नजर रही है और फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन के दौरान आरसीबी उनपर बड़ी बोली लगा सकती है। अय्यर केकेआर और  पंजाब किंग्स की नजरों में भी रहेंगे। ऐसे में यह टीमें भी नीलामी में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने के बाद अय्यर दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ या अहमदाबाद में से किसी एक के कप्तान भी बन सकते हैं हालांकि यह संभावना नहीं है क्योंकि लेकिन इन दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने उन्हें कप्तानी का प्रस्ताव नहीं दिया है। इसलिए अय्यर ने इन दोनों टीमों के साथ जाने में रुचि नहीं दिखाई। इसका मतलब साफ है कि अय्यर अब कप्तान के रूप में ही किसी भी टीम के साथ जुड़ेंगे।

अय्यर को 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2.6 करोड़ रुपए की मोटी कीमत में खरीदा था और अय्यर ने 14 मैच में 439 रन बनाकर उसे सही साबित किया। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 73 के औसत से 1321 रन बनाकर कर मुंबई को 41वीं बार खिताब जिताया। उन्हें 2018 में पहली बार गौतम गंभीर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जगह दिल्ली का कप्तान बनाया गया। 2019 में उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम प्लेऑफ तक पहुंचीं और 2020 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया हालांकि टीम खिताब नहीं जीत पाई। ऐसे में वो एक कप्तान के रूप में आईपीएल में उनकी क्षमताएं सभी के सामने हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.