आर्सेनल अंडर -18 टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए जैक विल्शेयर

Updated on 12-07-2022 09:23 PM

आर्सेनल के पूर्व मिडफील्डर जैक विल्शेयर कोचिंग की भूमिका निभाने के लिए क्लब में लौट आए हैं।

चोटों की एक श्रृंखला से जूझने के बाद पिछले हफ्ते एक खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करने वाले 30 वर्षीय विल्शेयर को आर्सेनल के अंडर -18 टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

क्लब के युवा खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए पिछले सीजन में लंदन कॉलनी में कुछ समय बिताने वाले विल्शेयर ने आर्सेनल की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से कहा,''यह भूमिका निभाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं इस क्लब से प्यार करता हूँ। मैंने मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा इस अकादमी में बिताया, जो मेरे जीवन के कुछ बेहतरीन दिन थे। यह मेरे लिए बड़ा मौका है और मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं इन युवा खिलाड़ियों को पनपने में मदद करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।''

उन्होंने कहा, ''आर्सेनल परिवार का हिस्सा बनना एक विशेष अहसास है। इसने मुझे कभी नहीं छोड़ा और भले ही मैं कुछ वर्षों के लिए आगे बढ़ा पर मेरा दिल हमेशा क्लब में था।''

अकादमी स्नातक विल्शेयर, जिन्होंने बोल्टन, बोर्नमाउथ, वेस्ट हैम और आरहूस के साथ भी काम किया था, ने गनर्स के लिए 197 मैच खेले। वह 2014 और 2015 के एफए कप विजेता टीमों का भी हिस्सा थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.