टाइगर श्रॉफ को अच्छा इंसान बनाने में जैकी श्राफ का कोई रोल नहीं, मां, दादी और नानी ने दी परवरिश

Updated on 05-09-2021 09:51 PM
मुंबई । अपने बच्चे के कारण सिर ऊंचा करने जीने वाले पिता जैकी श्राफ ने बेटे टाइगर की खूब तारिफ की। ऐक्टर को अपने बेटे टाइगर पर बेहद गर्व है और हमेशा अपने बच्चे की तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपनी मां के लिये एक नया घर खरीदा है, जो जैकी और मां आयशा के लिये काफी गर्व महसूस कराता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने कहा कि ‘टाइगर बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपनी मम्मी आयशा के लिए एक शानदार घर खरीदने का सपना देखता था। वह अपने इस सपने को पूरा करने में जी जान से जुटा रहा, आखिरकार पूरा भी कर लिया। एक बच्चे का अपनी मम्मी के लिए कुछ भी ऐसा करना वाकई बेहद शानदार अनुभव होता है, उसे भी ऐसा लगा। टाइगर बहुत ही इमोशनल है।’ जैकी श्रॉफ ने आगे बताया कि ‘टाइगर को एक अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई रोल नहीं है। जैकी को उसकी मम्मी आयशा, दादी और नानी ने ही पाला है। तीनों देवियों ने ही टाइगर की परवरिश की है, क्योंकि मेरे पास समय नहीं होता था। मैं काम में बिजी रहता था। वह अपने काम और फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क और डिसिप्लीन है।’
बता दें कि हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 8 बेडरुम वाला लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा। इस घर में टाइगर अपने पापा जैकी श्रॉफ, मम्मी आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ शिफ्ट हो गए हैं। बेटे के इस शानदार गिफ्ट से किसी भी मां-बाप का सीना फख्र से चौड़ा हो जाएगा, ऐसे में बेटे टाइगर के इस गिफ्ट से पापा जैकी काफी खुश हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.