ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की अदाओं के दीवाने हुए जैकी भगनानी

Updated on 23-01-2022 05:54 PM

मुंबई। ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और ऐक्टर जैकी भगनानी के रिलेशनशिप के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते दिनों दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। अब रकुलप्रीत सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा बैठने का खूबसूरत पोज है। रकुल प्रीत सिंह तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी कॉमेंट करते हुए लिखा, ओह माई माई। वहीं, ऐक्ट्रेस के फैंस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट भी कर रहे हैं।

हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से अपनी शादी को लेकर बात करते हुए रकुलप्रीत सिंह ने कहा शादी या कोई अफवाहें सच नहीं हैं और ये उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। रकुलप्रीत सिंह के अनुसार, उन्होंने इन सब बातों से ध्यान हटाकर, काम करना सीख लिया है। उनका कहना कि वह अपनी लाइफ में बिल्कुल पारदर्शी हैं और अगर ऐसा कुछ (शादी) होगा तो वही सबसे पहली व्यक्ति होंगी जो इस पर आकर बात करेंगी, जैसे इस बार उन्होंने की। शादी को लेकर अनुमान लगाना छोड़ दें और सच के सामने आने का इंतजार करें।

 उन्होंने कहा कि अभी वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं, बाकी सब तभी होगा जब उसे होना होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुलप्रीत सिंह की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। रकुलप्रीत सिंह 'अटैक', 'रनअवे 34', 'डॉक्टर जी', 'थैंक गॉड', 'छतरीवाली' और 'मिशन सिंड्रेला' फिल्म में काम करती दिखाई देगीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.